विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, प्रेमी ने वायरल कर दी न्यूड तस्वीरें

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 11:16 PM (IST)

प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका, उसकी मां और उसकी बहनों की न्यूड फोटो को सोशल ...और पढ़ें

प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, प्रेमी ने वायरल कर दी न्यूड तस्वीरें
प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, प्रेमी ने वायरल कर दी न्यूड तस्वीरें

पटना [जेएनएन]। प्रेमिका और उसके घरवालों ने जब शादी करने से इंकार किया तो प्रेमी ने इसका कुछ इस तरह बदला लिया। उसने प्रेमिका, उसकी मां और बहनों की न्यूड तस्वीरें फेसबुक पर डाल दी। इसे लेकर बवाल मच गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है, युवक फरार है। 
शादी करने से इंकार किया तो नाराज छात्रा की शादी रोकने के लिए उसकी न्यूड तस्वीरें बनाकर फेसबुक पर अपलोड किये जाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में बुधवार को गया जिलेकी पुलिस ने आरा नवादा थाना के न्यू शीतल टोला इलाके में छापेमारी कर मुख्य आरोपी युवक के मामा रंजीत राम को धर दबोचा। उसका भांजा भाग निकला।
   
पकड़ा गया आरोपी रंजीत राम, आरा के न्यू शीतल टोला निवासी राजेन्द्र राम का पुत्र बताया जाता है।इसके लिए गया जिले की महिला थाना की थानाध्यक्ष मीरा कुमारी व एसीएसटी थानाध्यक्ष योगेन्द्र रविदास के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम यहां आई थी। इस दौरान दोपहर में नवादा थाना के इंस्पेक्टर नेयाज अहमद के सहयोग से छापेमारी कर आरोपियों में एक को पकड़ा है।
शादी रोकने के लिए मामा-भांजे की साजिश
गया महिला थाने की थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र की एक युवती की शादी तय हो गयी है। आरा के न्यू शीतल टोला निवासी रंजीत राम व उसका भांजा अरमान मल्लिक दोनों की रिश्तेदारी छात्रा के घर में थी। दोनों अक्सर आया-जाया करते थे।
इस दौरान रंजीत का भांजा छात्रा के संपर्क में रहता था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस दौरान छात्रा की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी।
युवती, मां व बहनों की न्यूड तस्वीरें बनाकर करते थे ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार आरोपी रंजीत व उसका भांजा अरमान मल्लिक दोनों शादी रोकने के लिए छात्रा के अलावा उसकी बहनों व मां तक की न्यूड तस्वीरें कम्प्यूटर से तैयार की थी। इसके बाद उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। इसे लेकर आठ फरवरी को गया जिले के महिला थाना में केस दर्ज कराया गया था। 
इस दौरान जांच में आरोप सही पाए जाने पर गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे। रंजीत की शादी तीन साल पहले पटना जिले के खगौल में हुई थी।

यह भी पढ़ें:   BSSC घोटाला: सुबूतों से छेड़छाड़, IAS सीके अनिल के खिलाफ वारंट