विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ में धान काटने गईं 5 गायब नाबालिग लड़कियां नालंदा से बरामद, पुलिस को देख पानी में कूदकर भागा लड़का

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:05 PM (IST)

बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र से धान काटने गईं पांच नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थीं। पुलिस ने मोबाइल ...और पढ़ें

पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में कराया मेडिकल (सौ. जागरण)

पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में कराया मेडिकल (सौ. जागरण)

HighLights

  1. बाढ़ से लापता पांच नाबालिग लड़कियां नालंदा से मिलीं।

  2. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर लड़कियों को बरामद किया।

  3. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।

संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां धान काटने गई पांच नाबालिग लड़कियां अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थीं। 

परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर सभी पांचों लड़कियों को नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद सभी लड़कियों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया है।

धान काटने गई थीं लड़कियां, देर शाम तक नहीं लौटने पर मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांचों लड़कियां दिन में धान काटने के लिए खेतों की ओर गई थीं, लेकिन देर शाम तक जब वे अपने घर नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। 

काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने तुरंत भदौर थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन खोजबीन शुरू कर दी।

मोबाइल कॉल से मिला सुराग, सरमेरा से हुईं बरामद

इसी बीच, लापता लड़कियों में से एक नाबालिग ने किसी अनजान मोबाइल नंबर से अपने पिता को फोन कर अपनी स्थिति की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत तकनीकी सहायता लेते हुए उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया और लोकेशन ट्रेस करते हुए सीधे सरमेरा थाना क्षेत्र जा पहुंची।

पुलिस की दबिश को देख मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि मौके पर मौजूद एक लड़का बाइक छोड़कर और दूसरा पानी में कूदकर फरार होने में कामयाब रहा। भदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़कियों में तीन सगी बहनें, एक चचेरी बहन और एक बुआ (नाबालिग) शामिल हैं।

मोकामा से बुलाई था लड़का, प्रेम प्रसंग का मामला

पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। सभी लड़कियां पहले भदौर से मोकामा गईं थीं, एक लड़के आया। और फिर उसके साथ निकल गईं। 

बताया जा रहा है कि फरार हुए एक लड़का में से एक के बहन की शादी उसी गांव में हुई थी, जिसके चलते उसका वहां आना-जाना था और इसी दौरान जान-पहचान व बातचीत बढ़ी थी।

फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है और अनुमंडलीय अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस फरार लड़कों की तलाश में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पटना: रात 11 बजे गांव से लापता हुआ युवक, सुबह मिली गोली लगी लाश; फुलवारी शरीफ में हत्या से मचा हड़कंप


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।