विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना: रात 11 बजे गांव से लापता हुआ युवक, सुबह मिली गोली लगी लाश; फुलवारी शरीफ में हत्या से मचा हड़कंप

By Naki ImamEdited By: Nishant Bharti
Published: Thu, 19 Nov 2026 11:53 AM (IST)

फुलवारी शरीफ के आलमपुर में युवक ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसका शव गांव से कुछ दूरी ...और पढ़ें

फुलवारी शरीफ में छात्र को मारी गोली (सौ. जागरण)

फुलवारी शरीफ में छात्र को मारी गोली (सौ. जागरण)

HighLights

  1. फुलवारी शरीफ के आलमपुर में युवक ओमप्रकाश की हत्या।

  2. गुरुवार रात लापता होने के बाद शुक्रवार सुबह मिला शव।

  3. शव पर गोली के निशान, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर में युवक ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से कुछ दूरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों को शव मिलने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। 

शव देखकर उन्होंने पहचान ओमप्रकाश के रूप में की। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को लाकर गांव से दूर फेंक दिया गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल की जांच कर हत्या के कारणों और आरोपितों का पता लगाने में जुटी है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.24.16 AM

घटनास्थल पर रोते परिजन (सौ.जागरण)

बताया जाता है कि ओमप्रकाश पढ़ाई करता था और क्रिकेट भी खेलता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे तक वह गांव में ही था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.24.16 AM (1)

घटनास्थल पर मौजूद परिजन (सौ. जागरण)

शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव पर गोली के निशान थे। युवक की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- सट्टेबाजी के इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश: बिहार STF का 5 राज्यों में छापा, संदीप गुप्ता समेत 43 गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।