संघर्ष से संवार रही परिवार, नवादा की पूनम गुमटी दुकान चलाकर पढ़ा रहीं चार भाइयों को
रजौली, नवादा की पूनम कुमारी सीमित संसाधनों के बावजूद एक छोटी गुमटी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही ...और पढ़ें

पूनम गुमटी दुकान चलाकर पढ़ा रहीं चार भाइयों को
HighLights
पूनम कुमारी रजौली, नवादा की आत्मनिर्भर महिला हैं।
सीमित संसाधनों में गुमटी दुकान चलाकर परिवार पाल रही हैं।
चार छोटे भाइयों की शिक्षा का खर्च उठा रही हैं।
संवाद सूत्र, रजौली। रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया सेक्टर ए की रहने वाली पूनम कुमारी आज आत्मनिर्भरता और संघर्ष की मिसाल बन रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक छोटी-सी गुमटी दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।
पूनम कुमारी अपनी मेहनत और लगन से न केवल घर की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं, बल्कि अपने चार छोटे भाइयों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी उठा रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वह लगातार मेहनत कर रही हैं, ताकि उनके भाइयों की शिक्षा में किसी तरह की बाधा न आए और वे पढ़-लिखकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।
गुमटी दुकान के सहारे परिवार की जिम्मेदारी
पूनम का संघर्ष उन महिलाओं के के लिए प्रेरणादायक है, जो कठिन परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं।
एक छोटी-सी गुमटी दुकान के सहारे परिवार की जिम्मेदारी उठाना और भाई-बहनों के भविष्य को संवारने का प्रयास करना आसान नहीं है। इसके बावजूद पूनम पूरे साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार: 5 बेटों के बाद आंगन में आई 'नन्हीं परी', ढोल-नगाड़े और DJ के साथ हुआ शानदार स्वागत