विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवादा में छठ की तैयारी शुरू: बनाया जा रहा पक्का घाट, चैती छठव्रतियों को मिलेगी सुविधा

Published: Wed, 18 Mar 2026 04:04 PM (IST)

नवादा के अकबरपुर प्रखंड के भुमई गांव में खुरी नदी किनारे चैती छठ पूजा के लिए छठ घाट का निर्माण ...और पढ़ें

खुरी नदी किनारे छठ घाट निर्माण कार्य शुरू

खुरी नदी किनारे छठ घाट निर्माण कार्य शुरू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलना के ग्राम भुमई में चैती छठ पूजा को लेकर तैयारी आरंभ हो गया है।

बिहार सरकार के विकास फंड से प्राप्त राशि से खुरी नदी के किनारे छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसका शुभारंभ पंचायत के मुखिया करण मांझी की उपस्थिति में किया गया।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बन रहा पक्का छठ घाट

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के दौरान छठव्रतियों को अर्घ्य देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नदी किनारे समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पक्के छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है।

समय पर पूरा करने का लक्ष्य

मुखिया करण मांझी ने बताया कि छठ महापर्व आस्था का प्रतीक है और इसमें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घाट निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि चैती छठ में व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ग्रामीणों ने पहल की सराहना की

साथ ही सुरक्षा और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घाट बनने से न केवल छठव्रतियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- राज्‍यसभा में वोट नहीं करने वाले अपने विधायक पर एक्‍शन क्‍यों नहीं ले रहे तेजस्‍वी? JDU ने बताया, कहा-दम है तो...

यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण के सरकारी अस्पतालों में फायर सेफ्टी बदहाल: अलार्म सिस्टम खराब, मरीजों की जान असुरक्षित