विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवादा में ई-रिक्शा-साइकिल की टक्कर पर बवाल: बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, 11 गिरफ्तार

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:02 PM (IST)

नवादा के नरहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और साइकिल की मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार। (जागरण)

पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार। (जागरण)

HighLights

  1. नरहट में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला।

  2. हमले में पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त हुआ।

  3. तीन महिलाओं सहित 11 लोग गिरफ्तार किए गए।

जागरण टीम, नवादा। नरहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और साइकिल की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को ही ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बलुआही और भीकमपुर गांव के लोगों के बीच शुरू हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची। डायल-112 की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया।

आरोप है कि मामला शांत कराने पहुंची गश्ती पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और पथराव किया गया। इसमें एक पुलिसकर्मी, चालक और चौकीदार चोटिल हो गए, जबकि पुलिस वाहन का शीशा टूट गया।

मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गश्ती दल के एएसआई पप्पू कुमार के लिखित आवेदन पर 13 नामजद और सात-आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

समझाने पहुंची पुलिस से भी उलझे ग्रामीण

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए और मारपीट करने लगे।

स्थिति बिगड़ने पर टीम में शामिल महिला सिपाही को अपने हथियार छीने जाने का भय हुआ। इसके बाद थाने को सूचना दी गई। सूचना पर गश्ती दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

गश्ती दल पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा

पुलिस के लिखित आवेदन के मुताबिक, गश्ती दल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए, जिससे पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। महिला सिपाही सिमु कुमारी और श्वेता कुमारी को चोटें आईं। चौकीदार संजय पासवान के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिसकर्मी एक चौकीदार को जख्मी हालत में वाहन से निकालकर ले जा रहे थे, तभी वाहन चालक चंदन कुमार के हाथ पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे उनकी अंगुली टूट गई। चालक की सूझबूझ से पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। जख्मी पुलिसकर्मियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट में उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें- मजदूर बनकर घूमती थीं, भीड़ में उड़ाती थीं जेवरात और पर्स; UP और सिवान की 15 महिलाएं गिरफ्तार