विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election: अनंत सिंह ने नवादा में घूम-घूम कर मांगे वोट, अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नवादा में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली।

अनुज सिंह और अनंत सिंह। फोटो जागरण

अनुज सिंह और अनंत सिंह। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, नवादा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में आए मोकामा के विधायक अनंत सिंह शनिवार को नवादा पहुंचे।

वारिसलीगंज बाइपास स्थित शहीद चंदन सिंह चौक पर पहुंचकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद यहां से वह आगे के लिए निकल गए।

विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ वारिसलीगंज होते हुए कौआकोल, पकरीबरावां, रोह, कादिरगंज के रास्ते नवादा शहर की प्रजातंत्र चौक पहुंचे, यहां उन्होंने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

वह नरहट प्रखंड के खनवां भी पहुंचे, जहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अनंत सिंह के वाहन के साथ सुरक्षा बल भी साथ-साथ चल रहे थे। यह पूरा कार्यक्रम जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में रहा।

अनंत सिंह जिन भी रास्ते से गुजरे, वहां लोग उनके स्वागत में पहले से खड़ा रहे। सभी जगह अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई।

कई लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे अनंत सिंह के साथ प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, भोजपुरी गायक अभिषेक कुमार समेत सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

जनता मालिक से आशीर्वाद मांग रहे हैं, डॉ. अनुज सिंह को जीताएंगे: अनंत सिंह

वारिसलीगंज पहुंचे विधायक अनंत सिंह ने मतदाताओं से कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के शिक्षाविद उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार को अपना प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनावें। वहीं अपने विरोधी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने मगही में कहा कि मालिक जनता से घूम- घूम कर आशीर्वाद मांग रहे हैं कि डा. अनुज सिंह को इतना वोट देहो की पेटी भर जाए। विरोधी के जमानत जब्त हो जाए। यहां कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर पुष्प वर्षा की।

इससे पहले प्रखण्ड शाहपुर चौक एवं सिमरी डीह बाइपास में भी विधायक के काफिले का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जनसुराज कार्यकर्ता सुजीत कुमार, श्वेतांक कुमार टोनी, राहुल राज, निशांत कुमार समेत अन्य रहे।

कौआकोल स्थित जेपी आश्रम में किया माल्यार्पण

मोकामा विधायक अनन्त कुमार सिंह शनिवार को कौआकोल प्रखंड क्षेत्र घुमे। वह ऐतिहासिक सर्वोदय आश्रम, सोखोदेवरा पहुंचे। वहां उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद आश्रम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, डॉ. भारत भूषण शर्मा, केवीके के कृषि विज्ञानी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर RJD से कांग्रेस का सीधा मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।