विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चार दिनों से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा रहा अज्ञात शव, नहीं पहुंची पुलिस

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:25 PM (IST)

बिहारशरीफ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में चार दिनों से एक अज्ञात शव पड़ा है, जिसकी पहचान या अंतिम संस्कार के लिए संबंधित थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चार दिनों से पड़ा रहा अज्ञात शव (फाइल फोटो)

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चार दिनों से पड़ा रहा अज्ञात शव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सदर अस्पताल में चार दिनों से अज्ञात शव पड़ा है।

  2. संबंधित थाना पुलिस ने शव की सुध नहीं ली।

  3. अस्पताल ने अब पुलिस को अंतिम संस्कार के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में पिछले चार दिनों से एक अज्ञात शव पड़ा है। हैरानी की बात है कि इतने दिनों बाद भी संबंधित थाना की पुलिस शव की सुध लेने नहीं पहुंची है। न तो शव की पहचान कराने की पहल की गई है और न ही अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है। इस लापरवाही के कारण शव की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही है।

कर्मी रोशन कुमार ने बताया कि डायल -112 की पुलिस सदर अस्पताल लेकर आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद बिहार थाना को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। शव पिछले चार दिनों से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा है।

नियमानुसार, जिला अस्पताल में किसी भी अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने पर अस्पताल जिस थाना क्षेत्र में पड़ता है, उस थाना के पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जाती है। 

36 घंटे बाद अंतिम संस्कार की व्यवस्था

संबंधित थाना की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी कराती है। इसके बाद शव की पहचान नहीं होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाती है।अज्ञात शव की पहचान नहीं होने पर 36 घंटे बाद संबंधित थाना की पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करती है।

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि केंद्रीय टीम के दौरे को स्वास्थ्य कर्मी व्यस्त थे । इस कारण थाने को शव के संबंध में जानकारी नहीं दी गई होगी । मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित थाना को शव ले जाकर अंतिम संस्कार कराने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- शादी में पहुंचते ही पूर्व जदयू नेता बाबर मल्लिक गिरफ्तार, डेढ़ साल से नालंदा पुलिस को दे रहा था चकमा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।