नालंदा में चलती पैसेंजर ट्रेन की बोगी ज्वाइंटर से अलग हुई, कई ट्रेनें घंटों लेट; एक रद
नालंदा के करनौती स्टेशन के पास दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी ज्वाइंटर से अलग हो गई, जिससे रेल परिचालन ...और पढ़ें

पैसेंजर ट्रेन की बोगी ज्वाइंटर से अलग हुई (सौ.जागरण)
HighLights
करनौती स्टेशन पर ट्रेन की बोगी ज्वाइंटर से अलग हुई।
दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन (63340) का परिचालन प्रभावित हुआ।
कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं, एक ट्रेन रद्द हुई।
जगरण संवाददाता, नालंदा। करनौती रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन (63340) की एक बोगी ज्वाइंटर से अलग हो गई। इस घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया। इसका असर राजगीर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
राजगीर से पटना जाने वाली फास्ट मेमू पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। वहीं, मुंबई से राजगीर आने वाली जनता एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से पहुंची।
बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पांच घंटे और पटना-राजगीर फास्ट मेमू पैसेंजर चार घंटे देर से राजगीर पहुंची। इसके अलावा राजगीर से दानापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई।
यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी
हालांकि, नई दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को किसी तरह प्रभावित रेलखंड से पास करा दिया गया, जिससे इस ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद अन्य ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
-1794988499634.webp)
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन (सौ. जागरण)
अचानक ट्रेनों के विलंब और रद्द होने की सूचना से स्टेशन पर यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। खासकर दूसरे शहरों और प्रदेशों से आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई।
त्योहार के कारण ट्रेनों में भीड़
दरअसल, दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के मौके पर दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटे थे। अब पर्व समाप्त होने के बाद ये लोग दोबारा अपने काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ी हुई है।
बिहार के नालंदा समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार और कामकाज के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। इनमें अधिकतर लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेलवे पर निर्भर रहते हैं। ऐसे समय में ट्रेनों का रद्द होना और घंटों विलंब से चलना उनकी परेशानी बढ़ा रहा है।
यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वहीं, कई यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा और कामकाज के समय में भी बदलाव करना पड़ रहा है। रेल परिचालन प्रभावित होने से राजगीर स्टेशन पर भी दिनभर यात्रियों की आवाजाही और इंतजार की स्थिति बनी रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।