विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राशन कार्ड से कट सकता है आपका नाम, वरना जल्द करा लें ये काम; नालंदा के BSO ने बताए नियम 

Published: Sat, 14 Mar 2026 04:57 PM (IST)

करायपरसुराय प्रखंड में राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर नाम राशन कार्ड ...और पढ़ें

राशन कार्ड से नाम हटने के नियम। फाइल फोटो

राशन कार्ड से नाम हटने के नियम। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, करायपरसुराय। राशन कार्डधारियों को e-KYC कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं किए जाने पर इसके लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। वहीं Ration Card  पात्रता नहीं रखने वाले 1276 लोगों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

करायपरसुराय प्रखंड में राशन कार्डधारियों की संख्या 14 हजार 137 है, जिससे 58 हजार 893 लाभुक संबद्ध है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि इसमें से 45 हजार 372 लोगों का e-KYC हो चुका है। वहीं 13 हजार 521 लोगों का e-KYC किया जाना है।

1276 को नोटिस जारी 

उन्होंने बताया कि 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' का लाभ ले रहे, 1 लाख 20 हजार रुपए से उपर सलाना आय वाले और तीन पहिया या चार पहिया वाहन रखने वाले लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस आधार पर विभाग के द्वारा 1276 लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके लाभ हेतु जो पात्रता नहीं रखते हैं, वैसे लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड में 41 जन वितरण प्रणाली की दुकाने हैं, जहां डीलरों के पास e-KYC का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि e-KYC कराए जाने का समय निर्धारित नहीं किया गया है।

राशन कार्ड से हट जाएगा नाम 

जो लाभुक अब तक ई केवाईसी नहीं कराए हैं, उनसे जल्द ही e-KYC करा लेने की बात कहते हुए कहा कि ऐसा नहीं किए जाने पर उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा तथा वे इसके लाभ से वंचित हो जाएंगे।

गोंदूविगहा गांव के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता सदन कुमार ने कहा कि तकनीकी कारण से e-KYC करने में समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि जिनके आधार कार्ड के नाम के अक्षरों में गलती है वैसे लोगों की ई केवाईसी नहीं हो रही है।

90 प्रतिशत जिनका नाम मैच कर रहा है उनका e-KYC हो रहा है। e-KYC आधार लिंक और बायोमेट्रिक से हो रहा है। कहा कि कुछ वैसे लोग e-KYC नहीं करा रहे हैं, जिनकी या तो मृत्यु हो गई है या दूसरा राशन कार्ड बनवा लिए हैं या अन्य प्रदेशों में पलायन कर गए हैं।

KYC होने में हो रही है दिक्कत

वहीं, राशन कार्डधारी डियांवा गांव निवासी सुभाष प्रसाद ने कहा कि आधार कार्ड में उनका नाम रवि कुमार है वहीं आधार कार्ड में रावि कुमार है, इस कारण e-KYC नहीं हो रहा है।

मकरौता गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 3 दिनों से डीलर के पास जा रहे हैं, लेकिन निश्चित समय पर दुकान खुला नहीं रहने के कारण उनका ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें- आरा में खत्म होगी रसोई गैस की किल्लत? इंडियन ऑयल ने भेजे 6000 सिलिंडर; बुकिंग वालों को पहले मिलेगा

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में घूसखोर अधिकारी को राजस्व विभाग ने किया सस्पेंड, दाखिल-खारिज के लिए ली थी 6500 रुपये की रिश्वत