विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा में खत्म होगी रसोई गैस की किल्लत? इंडियन ऑयल ने भेजे 6000 सिलिंडर; बुकिंग वालों को पहले मिलेगा

Published: Sat, 14 Mar 2026 04:37 PM (IST)

भोजपुर जिले में रसोई गैस की किल्लत दूर करने के लिए इंडियन ऑयल ने बड़ी पहल की है। गीधा प्लांट ...और पढ़ें

गीधा प्‍लांट से भेजे जा रहे छह हजार सिल‍िंडर। फाइल

गीधा प्‍लांट से भेजे जा रहे छह हजार सिल‍िंडर। फाइल

HighLights

  1. भोजपुर में रसोई गैस की किल्लत दूर करने की पहल।

  2. इंडियन ऑयल द्वारा छह हजार एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति।

  3. आरा समेत पूरे जिले के उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, आरा। LPG Cyllinder Crisis: भोजपुर जिले में पिछले कई दिनों से चल रही रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के लिए इंडियन ऑयल ने बड़ी पहल की है।

गीधा स्थित प्लांट से आरा शहर समेत पूरे जिले के लिए छह हजार गैस सिलि‍ंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इससे गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इंडियन ऑयल के प्लांट मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि जिले में बढ़ती मांग के कारण पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी महसूस की जा रही थी।

आपूर्ति व्‍यवस्‍था होगी सामान्‍य

इस स्थिति को देखते हुए विशेष रूप से छह हजार सिलि‍ंडरों की खेप भेजी जा रही है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था जल्द सामान्य होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम छह बजे से रात करीब दस बजे तक जिले की सभी प्रमुख गैस एजेंसियों के गोदामों पर सिलि‍ंडरों की खेप पहुंच जाएगी।

इसके बाद एजेंसियां बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं के घर तक सिलि‍ंडर की डिलीवरी शुरू कर देंगी। पहले से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

धीरज कुमार ने कहा कि जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सिलि‍ंडर आवंटित किए जा रहे हैं।

पारदर्शी तरीके से उपलब्‍ध कराएं सिल‍िंडर

साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से गैस उपलब्ध कराएं, ताकि किसी तरह की शिकायत की गुंजाइश न रहे।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से आरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलि‍ंडर की कमी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कई गैस एजेंसियों के गोदामों पर लंबी कतारें देखी जा रही थीं और बुकिंग के बावजूद समय पर सिलि‍ंडर नहीं मिलने से लोगों को खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही थी।

अब छह हजार सिलि‍ंडर की आपूर्ति की खबर से उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद जगी है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि नई खेप आने के बाद लंबित बुकिंग को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी गैस की उपलब्धता बेहतर हो सकेगी।