विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजगीर महोत्सव से पहले एक्शन में नगर परिषद, सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर लगा भारी जुर्माना

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:24 PM (IST)

राजगीर महोत्सव से पहले नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया, जिससे महोत्सव के दौरान आवाजाही सुगम हो सके।

राजगीर महोत्सव से पहले एक्शन में नगर परिषद (सौ. जागरण)

राजगीर महोत्सव से पहले एक्शन में नगर परिषद (सौ. जागरण)

HighLights

  1. राजगीर महोत्सव से पहले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान।

  2. सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर जुर्माना।

  3. भविष्य में सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी गई।

संवाद सहयोगी, राजगीर। राजगीर महोत्सव को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद के नगर प्रबंधक के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

नगर परिषद की टीम के पहुंचते ही कई अस्थायी दुकानदारों और ठेला-खोमचा संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया 

नगर प्रबंधक सुजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि राजगीर महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही में बाधक बनने वाले संस्थानों व प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और अभियान के तहत निर्धारित सीमा से बाहर सामान फैलाने और सड़क घेरने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया तथा आगे के लिए चेतावनी दी गई।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

जुर्माने के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अस्थाई तौर पर नगर परिषद द्वारा गढ़ महादेव मंदिर के समीप सड़क के दोनों किनारों पर खोमचे, रेहड़ी, चलंत ठेले वालों सहित अल्प पूंजी वाले फुटपाथी दुकानदारों को दुकान सजाने की अनुमति देती है। मगर स्वच्छता और शांतिपूर्ण माहौल में खलल न पड़े। 

नगर प्रबंधक ने अपनी करते हुए साफ कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माने के साथ सामान जब्त करने और सील करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- नालंदा में बर्ड फ्लू की दस्तक, DM आवास में चार कौओं की मौत के बाद H5N1 की पुष्टि; 12 किमी के दायरे में अलर्ट


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।