सात समंदर पार से खींच लाई छठ की आस्था, ऑस्ट्रेलिया से ओंगारी धाम पहुंचीं नालंदा की बेटी
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली नालंदा की बेटी अनुपमा कुमारी अपने परिवार के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए मेलबर्न से ...और पढ़ें

पति और बच्चे के साथ अनुपमा। सौ-स्वजन
HighLights
ऑस्ट्रेलिया से नालंदा छठ मनाने पहुंची अनुपमा कुमारी।
ओंगारी धाम के सूर्य सरोवर में देंगी अर्घ्य।
विदेश में भी भारतीय संस्कृति से जुड़ाव कायम।
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में रहने के बावजूद भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था कम नहीं हुई है।
इसी आस्था के साथ नालंदा की बेटी अनुपमा कुमारी अपने पति प्रवीण कुमार और बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से छठ महापर्व मनाने सूर्य नगरी ओंगारी धाम पहुंची हैं।
पिछले पांच वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रहीं अनुपमा इस बार अपने गृह क्षेत्र में परिवार के साथ भगवान भास्कर की आराधना करेंगी। अनुपमा मूल रूप से सरमेरा प्रखंड के हुसेना गांव की रहने वाली हैं।
मेलबर्न से पति और बच्चों के साथ आईं अनुपमा
शादी के बाद वह पति प्रवीण कुमार के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने लगीं। विदेश में रहने के बावजूद उन्होंने अपनी पारंपरिक आस्था और छठ व्रत की परंपरा को कायम रखा है।
इस बार उनकी इच्छा थी कि परिवार के साथ बिहार आकर छठ महापर्व के सभी अनुष्ठान पूरे किए जाएं। इसी संकल्प के साथ वह ऑस्ट्रेलिया से नालंदा पहुंची हैं।
अनुपमा चार दिवसीय छठ महापर्व के सभी विधान पूरे विधि-विधान और निष्ठा के साथ करेंगी। भगवान भास्कर के प्रसिद्ध ओंगारी धाम स्थित सूर्य सरोवर में अर्घ्य अर्पित करना उनके लिए खास होगा। परिवार के ठहरने की व्यवस्था एलएसटी कॉलेज के प्राचार्य की ओर से कॉलेज भवन में कराई गई है।
टीवी और अखबारों से मिली ओंगारी धाम की जानकारी
अनुपमा ने बताया कि उन्हें टीवी चैनलों और अखबारों के माध्यम से ओंगारी धाम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिली थी।
सूर्य सरोवर में स्नान और भगवान भास्कर की सच्चे मन से आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता ने उन्हें काफी प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने यहां पहुंचकर छठ करने का संकल्प लिया था।
उनका कहना है कि विदेश में रहने के बावजूद भारतीय संस्कृति और परंपराओं से उनका जुड़ाव बना हुआ है। वह अपने बच्चों को भी भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों से परिचित कराना चाहती हैं।
पांच वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रहीं अनुपमा के लिए इस बार अपने गृह क्षेत्र की सूर्य नगरी ओंगारी धाम में परिवार के साथ छठ मनाना यादगार अनुभव है।
यह भी पढ़ें- '10 साल का इंतजार खत्म', छठ पर कैलिफोर्निया से आरा आ रही बेटी; बुजुर्ग माता-पिता की आंखों में खुशी