विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा में दिल दहला देने वाली वारदात, विवाद के बाद नाराज चाचा-चाची ने 13 साल के भतीजे की फोड़ी दोनों आंखें

Published: Sun, 19 Apr 2026 11:08 PM (IST)

बिहार के हरनौत, नालंदा में बच्चों के विवाद के कारण 13 वर्षीय सन्नी कुमार की आंखें फोड़ दी गईं। डॉक्टरों ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जुटी भीड़। (जागरण)

घटनास्थल पर जुटी भीड़। (जागरण)

HighLights

  1. हरनौत में 13 वर्षीय सन्नी कुमार की आंखें फोड़ी गईं।

  2. बच्चों के पुराने विवाद के कारण हुआ यह हमला।

  3. पुलिस ने एक आरोपी मनोज तांती को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, हरनौत। हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा स्थित मुसहरी टोला निवासी श्रवण तांती के पुत्र 13 वर्षीय सन्नी कुमार की दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं।

चिकित्सक ने कह दिया है कि अब रोशनी नहीं लौटेगी। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से प्राथमिकी शनिवार को कराई गई थी।

घटना का कारण बच्चों के बीच विवाद में बड़ों को कूद पड़ना बताया गया। चाची, चाचा और चचेरी बहन को आरोपित किया गया है।

पुलिस ने आरोपित मनोज तांती को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि सन्नी कुमार गांव में सरकारी विद्यालय में 8वीं का छात्र है। उसके पिता किसी होटल में कामगार हैं।

आंख में लगा था टुकड़ा

सन्नी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दस दिन पूर्व सन्नी घर के बच्चों के साथ खेल रहा था।

उसी दौरान सन्नी ने कंक्रीट का टुकड़ा फेंका जो चचेरे भाई साहिल की आंख में लगी। पंचायत बैठी और उपचार का खर्च देने पर बात बनी। लेकिन रंजिश समाप्त नहीं हुई।

अकेला पाकर पिटाई

17 अप्रैल को सन्नी सो रहा था। अकेला सोते हुए पाकर इन लोगों ने सन्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों आंखें गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

स्वजन पुलिस को सूचना देकर जख्मी सन्नी को लेकर बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचे। लेकिन हालात गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया।

नहीं लौटेगी रोशनी

स्वजन के अनुसार, पटना में चिकित्सक ने जबाव दे दिया कि आंख को ठीक नहीं किया जा सकता। इसके बाद स्वजन बालक को लेकर गांव लौट गए।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच तेज कर दी और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से छह लोगों को आरोपित किया गया है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक