बेटा गया था छठ घाट, घर में अकेली मां का पति ने घोंटा गला; नालंदा में पारण के दिन हुई हत्या से सनसनी
हरनौत के पोरई मोहल्ला में छठ पारण के दिन पति डिकेश यादव ने घरेलू विवाद में अपनी 44 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पति ने पत्नी का घोंटा गला ( एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
हरनौत में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की।
छठ पारण के दिन हुई घटना, बेटा घाट पर था।
घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा।
संवाद सूत्र, हरनौत। हरनौत के पोरई मोहल्ला में सोमवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। किसान डिकेश यादव उर्फ डकलेश ने 44 वर्षीया पत्नी निर्मला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह भाग निकला। बेटे के छठ घाट से लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस की टीम पहुंची।
बताया जाता है कि डीकेश के यहां छठ नहीं होता था। लेकिन डिकेश का पुत्र अन्य व्रतियों को सहयोग के लिए सबनहुआ छठ घाट पर गया हुआ था। घर में निर्मला देवी अकेली थीं। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डिकेश ने अवसर देखकर निर्मला देवी का गला दबा दिया और उनका पार्थिव शरीर कमरे में छोड़कर भाग निकला।
डिकेश की नातिन ने किया घटना का खुलासा
स्थानीय लोगों के अनुसार डिकेश का हरनौत बाजार में किसी के घर उठना-बैठना होता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह होती थी। सोमवार को भी इसी बात पर विवाद होने की चर्चा है। हालांकि हत्या के सही कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी कर जांच तेज कर दी गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। छठ पर्व के पारण के वक्त हुई इस घटना से गांव में मातम छा गया है। लोग स्तब्ध हैं। डीकेश के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र अविवाहित है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।