विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा में मोबाइल फोन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, भतीजे ने ईंट मारकर ली जान

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:59 PM (GMT+05:30)

नालंदा के नगरनौसा में मोबाइल फोन के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग दशरथ जमादार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मोबाइल फोन के बकाया पैसे को लेकर विवाद हुआ।

  2. भतीजे ने 60 वर्षीय चाचा दशरथ जमादार की हत्या की।

  3. सिर पर ईंट से हमला करने से बुजुर्ग की मौत।

संवाद सूत्र, नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा थाने क्षेत्र अंतर्गत भदरू बिगहा निवासी 60 वर्षीय दशरथ जमादार की हत्या रविवार को उनके चचेरे भतीजे ने सिर पर इंट से हमला कर कर दी। आरोप विक्रम कुमार पर लगा है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, विक्रम का दशरथ जमादार से मोबाइल फोन का पैसा बकाया रखने का विवाद था। आरोपित विक्रम मोबाइल फोन का पैसा मांगता था, जबकि गोतिया घर के चाचा दशरथ मोबाइल फोन लेने से इनकार करते हुए पैसा देने से मना कर दिया था।

इसी बात को लेकर रविवार सुबह लगभग नौ बजे दोनों में झगड़ा हुआ। ईंट-रोड़े चले। सिर पर ईंट से चोटिल बुजुर्ग दशरथ को चंडी के तुलसी गढ़ स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया।,लेकिन बचाया नहीं जा सका। उन्होंने दोपहर दो बजे दम तोड़ दिया।

स्वजन के अनुसार, ईंट लगने से उनके सिर फूटा नहीं था। अंदर चोट से जान चली गई। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। आरोपित घर छोड़ कर भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- किशनगंज : पुरुष साथी के साथ घर पहुंची महिला ने गृहिणी से कहा- गहने गिरवी रखना है, फिर चाकू से करने लगी वार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।