विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व पर गन्ने की मिठास पड़ी महंगी! झारखंड से आ रहे मोटे गन्ने ने बिगाड़ा बजट, ₹400 में मिल रहे 20 पीस

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:25 PM (GMT+05:30)

छठ महापर्व को लेकर बाजार में गन्ने की मांग बढ़ने से दाम काफी बढ़ गए हैं। स्थानीय गन्ने की कमी ...और पढ़ें

छठ महापर्व पर गन्ने की मिठास पड़ी महंगी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

छठ महापर्व पर गन्ने की मिठास पड़ी महंगी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. छठ महापर्व पर गन्ने की मांग और दाम बढ़े।

  2. स्थानीय गन्ने की कमी, झारखंड से आवक पर निर्भरता।

  3. झारखंड का गन्ना ₹400 प्रति कोरी, बढ़ा व्रतियों का बोझ।

संवाद सूत्र, चंडी। छठ महापर्व को लेकर बाजार में गन्ने की मांग बढ़ गई है। छठ में गन्ने का विशेष महत्व है। अर्घ्य के सूप में गन्ना रखना शुभ माना जाता है। लोहंडा का प्रसाद गन्ने के रस में बनाए जाने के कारण भी मांग बढ़ी हुई है। यही कारण है कि बाजार में गन्ने की दुकानें सज गई हैं। लेकिन इस बार गन्ने के दाम ने व्रतियों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। 

स्थानीय गन्ना 220 रुपये कोरी यानी बीस गन्ना बिक रहा है, जबकि झारखंड से आया गन्ना 400 रुपये कोरी तक पहुंच गया है।

स्थानीय स्तर पर गन्ने की आवक कम

बाजार में गन्ना बेच रहे बिक्रेताओं का कहना है कि इस बार स्थानीय स्तर पर गन्ने की आवक कम हुई है। पहले आसपास के गांवों से ही पर्याप्त गन्ना आ जाता था। लेकिन जिले में नूरसराय प्रखण्ड के यमुना पुर में ही गन्ने की खेती होती है।

मांग पूरी करने के लिए झारखंड से गन्ने मंगवाना पड़ रहा है। झारखंड से आने में लगने वाले भाड़े के कारण गन्ना महंगा बिक रहा है। ट्रक भाड़ा, मजदूरी और रास्ते का खर्च जोड़ने पर प्रति कोरी 150 से 180 रुपये तक अतिरिक्त खर्च आ रहा है। यही खर्च ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

गन्ने को सूप में सजाने की परंपरा

स्थानीय गन्ना बेच रहे किसानों ने बताया कि उनका गन्ना पतला और छोटा है, लेकिन ताजा है। झारखंड का गन्ना लंबा, मोटा और देखने में आकर्षक है, इसलिए लोग उसे अधिक पसंद कर रहे हैं। 

छठ में बड़े और सुंदर गन्ने को सूप में सजाने की परंपरा है। इसी कारण महंगा होने के बावजूद झारखंड के गन्ने की मांग बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व पर प्रसाद की पवित्रता का रखा जाता है ख्याल, मिट्टी के चूल्हे को अंतिम आकार देने में जुटे व्रती  


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।