विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में मातम छा गया है।

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. सरमेरा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।

  2. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत।

  3. तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती।

संवाद सूत्र, सरमेरा। थाना क्षेत्र के छोटी मिसिया गांव के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान इसुआ बेलदरिया गांव निवासी वीरेंद्र चौहान के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार और रंजीत चौहान के 18 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई है। 

वहीं, घायलों में इसुआ निवासी संजय चौहान के 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार तथा पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव निवासी अविनाश कुमार और नरेश कुमार शामिल हैं। अविनाश के पिता का नाम सुरेश मिस्त्री, जबकि नरेश के पिता का नाम बनारसी मिस्त्री बताया गया है।

बाजार की ओर जा रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश कुमार और नरेश कुमार मोटरसाइकिल से सरमेरा के रास्ते अपने गांव गोसाईं जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार जितेंद्र कुमार और उनके साथी सरमेरा बाजार की ओर आ रहे थे। 

छोटी मिसिया गांव के समीप दोनों मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दो युवकों की मौत से गांव में मातम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इस दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चार दिनों से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा रहा अज्ञात शव, नहीं पहुंची पुलिस


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।