बिहार के मंत्री श्रवण कुमार को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी, JDU को विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे तैयार
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का जदयू प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

जदयू नेताओं के साथ मंत्री श्रवण कुमार (काली जैकेट में)। फोटो जागरण
HighLights
मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया।
जदयू 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करेगा।
राजगीर में यूपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
संवाद सहयोगी, राजगीर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
उनके प्रभारी मनोनयन पर उत्तर प्रदेश से पहुंचे जदयू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकताओं ने सर्किट हाउस राजगीर में श्रवण कुमार से भेंटवार्ता कर बधाई दी।
जिसमें शामिल उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक हरिराम चेरो, जदयू यूपी के प्रदेश महासचिव हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव अभिषेक कुमार राय, विनय श्रीवास्तव, सुनील पटेल, ओम हरि नारायण शर्मा ने राजगीर सर्किट हाउस आकर बधाई दी।
जिन्होंने कहा कि इनके प्रभारी बनाये जाने से उत्तर प्रदेश का जदयू संगठन मजबूत होगा। आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2027 में विधान सभा का चुनाव होना है। जिसे लेकर जदयू ने श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है।
विदित हो कि पिछले एक नवम्बर को वाराणसी के करौता स्थित रामलीला मैदान में जदयू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री श्रवण कुमार ने उत्तर प्रदेश जाकर वहां के जदयू कार्यकर्ताओं से मिले थे। और उनके गांव में जाकर लोगों से मिले भी थे।
जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के विकास में लब्धप्रतिष्ठ कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी थी। उस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने निभाया रामविलास का वादा, वैशाली में 1300 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल एरिया का शिलान्यास