पुण्यतिथि पर याद किए गए देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से शनिवार को मोगलकुआं मोहल्ले
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से शनिवार को मोगलकुआं मोहल्ले में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने डा. राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई में लगी रही। गरीबों व आम लोगों की भलाई के लिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। महासभा के लोगों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, अमित सिन्हा, गोपाल कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार, चन्द्रभूषण कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, अमृत कुमार आदि उपस्थित थे।