विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरहुत टाउनशिप की जमीन रोक सूची से हटी, सोमवार से 68 मौजों में खरीद बिक्री की राह खुली

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:13 PM (GMT+05:30)

Tirhut Greenfield Township: मुजफ्फरपुर में तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की 68 मौजों की जमीन पर लगी रोक हटा दी गई है, जिससे भू-स्वामियों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार से जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री शुरू हो सकेगी, हालांकि निर्माण कार्य मास्टर प्लान के नियमों के अनुसार ही होंगे।

अब यहां के मौजों की जमीन की खरीद बिक्री व रजिस्ट्री हो सकेगी। (AI Generated Image)

अब यहां के मौजों की जमीन की खरीद बिक्री व रजिस्ट्री हो सकेगी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर तिरहुत टाउनशिप में जमीन की रोक हटी।

  2. सोमवार से 68 मौजों में रजिस्ट्री होगी शुरू।

  3. निर्माण कार्य मास्टर प्लान नियमों के अनुसार ही होंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Tirhut Greenfield Township Muzaffarpur Land Ban Lifted: मुजफ्फरपुर में तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र की जमीन को रोक सूची से हटा दिए जाने से रैयतों को बड़ी राहत मिली है और अब यहां के मौजों की जमीन की खरीद बिक्री व रजिस्ट्री हो सकेगी।

सरकार के आदेश के बाद शनिवार को चार अंचलों के संबंधित 68 मौजों की जमीन को रोक सूची से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद जिला अवर निबंधक अजय कुमार ने बताया कि सोमवार से यहां की जमीन की रजिस्ट्री शुरू हो सकेगी।

इससे लंबे समय से जमीन के लेनदेन व हस्तांतरण को लेकर परेशान भू-स्वामियों व परिवारों की आर्थिक दिक्कतें कम होने की उम्मीद है।

क्यों लगी थी रोक

इससे पहले अप्रैल 2026 में कांटी, कुढ़नी, मड़वन और मुशहरी अंचलों के 68 मौजों की 1191 एकड़ जमीन पर खरीद बिक्री पर रोक लगाई गई थी, जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग ने 23 अप्रैल 2026 को मास्टर प्लान अधिसूचित होने तक अनियोजित निर्माण व बेतरतीब सौदों को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया था।

तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित एक नियोजित शहरी परियोजना है, जिसके लिए 800 एकड़ कोर एरिया और 20,200 एकड़ स्पेशल एरिया चिह्नित किया गया है ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुव्यवस्थित बुनियादी ढांचा और आर्थिक केंद्र विकसित किया जा सके।

राहत के साथ निर्माण की शर्तें कायम

भू-स्वामियों की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए अक्टूबर में राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने रोक हटाने की अधिसूचना जारी की थी।

हालांकि जमीन खरीदने या बेचने की छूट मिलने के बावजूद मनमाना निर्माण नहीं किया जा सकेगा और सभी निर्माण कार्य अधिसूचित विकास योजना, मास्टर प्लान तथा डीसीआर नियमों के अनुसार ही होंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार का बड़ा फैसला, तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में भूमि की खरीद-बिक्री से हटी रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।