मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में पीजी छात्रों की इंटरनल परीक्षा शुरू, थ्योरी के बाद प्रैक्टिकल
SKMCH Muzaffarpur PG Exam: मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय (SKMCH) में पीजी छात्रों की आंतरिक व्यावहारिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से ...और पढ़ें

व्यावहारिक ज्ञान का कड़ा मूल्यांकन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। SKMCH Muzaffarpur PG Exam: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय (SKMCH) में बुधवार से पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) के छात्रों की इंटरनल परीक्षा बेहद शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई।
इस परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न संबंधित विभागों में विशेष रूप से एक्सटर्नल एग्जामिनर (बाह्य परीक्षक) बुलाए गए थे।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि पीजी के इन सभी छात्रों की सैद्धांतिक यानी थ्योरी परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है, जिसके बाद अब उनके व्यावहारिक ज्ञान का कड़ा मूल्यांकन किया जा रहा है।
विभागों में परीक्षा
विभिन्न विभागों से मिली जानकारी के अनुसार, मेडिसिन विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार की सीधी देखरेख में छात्रों की इंटरनल परीक्षा ली गई।
वहीं, सर्जरी विभाग में परीक्षा का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. सुशांत शर्मा की निगरानी में संपन्न हुआ। इसके अलावा, फार्माकोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पाठक की देखरेख में छात्र इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल हुए।
कड़ा विजलेंस
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ा विजलेंस (निगरानी) देखने को मिला। इस पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षा संचालन के दौरान डॉ. चंद्रशेखर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
सभी विभागों में बाह्य परीक्षकों की मौजूदगी में छात्रों से उनके प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल और वाइवा (मौखिक) से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए।
यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में नीट पीजी काउंसलिंग, पीडियाट्रिक्स और मेडिसिन बनीं युवा डॉक्टरों की पहली पसंद