BJP नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में छाई मुजफ्फरपुर की लहठी, यहां से खास कनेक्शन
Shahnawaz Hussain Son Reception: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन के रिसेप्शन में मुजफ्फरपुर की खास मौजूदगी ...और पढ़ें
-1793451178522_m.webp)
विवाह समारोह व रिसेप्शन मुजफ्फरपुर की भी काफी सक्रिय और मजबूत भागीदारी देखने को मिली।
HighLights
शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का दिल्ली में रिसेप्शन हुआ।
मुजफ्फरपुर से आईजी चंदन कुशवाहा रिसेप्शन में शामिल हुए।
दुल्हन को मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध पारंपरिक लहठी भेंट की गई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Shahnawaz Hussain Son Wedding: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बड़े बेटे सैयद अरबाज हुसैन की शादी 25 अक्टूबर को नई दिल्ली में संपन्न हुई थी।
इसके बाद 26 अक्टूबर को दिल्ली और 31 अक्टूबर को पटना में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया है। इस विवाह समारोह व रिसेप्शन मुजफ्फरपुर की भी काफी सक्रिय और मजबूत भागीदारी देखने को मिली।
मुजफ्फरपुर की मौजूदगी
समारोह में मुजफ्फरपुर से मुजफ्फरपुर आईजी चंदन कुशवाहा 26 तारीख को ही दिल्ली रिसेप्शन में शामिल हुए। उनके अलावा शाहनवाज हुसैन फैंस क्लब के सर्वेसर्वा वरीय भाजपा नेता देवांशु किशोर भी दिल्ली पहुंचे थे। स्थानीय अतिथियों ने दुल्हन को मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध पारंपरिक लहठी उपहार स्वरूप भेंट की।
-1793451554827.webp)
शाहनवाज हुसैन के साथ भाजपा नेता देवांशु किशोर।
पारिवारिक कनेक्शन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का मुजफ्फरपुर से पारिवारिक और राजनीतिक रूप से बहुत गहरा नाता रहा है। उनकी बहन और बहनोई शहर के धर्मपुर मोहल्ले में निवास करते हैं।
उनके बहनोई खालिद बिन हैदर एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिससे शाहनवाज हुसैन का यहां नियमित पारिवारिक आना-जाना बना रहता है।

शाहनवाज हुसैन का राजनीतिक सफर
मूल रूप से बिहार के सुपौल में 12 दिसंबर 1968 को जन्मे शाहनवाज हुसैन वाजपेयी सरकार में देश के सबसे युवा कैबिनेट मंत्रियों में शामिल रहे हैं।
वे किशनगंज व भागलपुर से सांसद रहे और केंद्र में नागरिक उड्डयन तथा कपड़ा मंत्रालय संभाला। वे बिहार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
शाहनवाज हुसैन के परिवार में आई नई बहू अफशां ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वे हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की पुत्री हैं। वहीं, शाहनवाज हुसैन के बड़े बेटे सैयद अरबाज हुसैन इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं।
मेरे बेटे अरबाज़ की बारात PSOI क्लब, विनय मार्ग पहुँची, जहाँ अक़रम ख़ान साहब की बेटी अफ़शां के साथ उनका निकाह संपन्न हुआ। इस ख़ुशी के मौक़े पर मेरे मित्र, मुझे चाहने वाले, परिवारजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए। आप सभी के प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया। https://t.co/JP6JvDVf6O
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) October 31, 2026