विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC के सवर्ण विरोधी फैसले के खिलाफ आक्रोश मार्च, मुजफ्फरपुर में 4 नवंबर को सड़क पर उतरेगा समाज

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:11 PM (IST)

UGC Decision Protest Muzaffarpur: सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा 4 नवंबर को मुजफ्फरपुर में यूजीसी के कथित सवर्ण विरोधी निर्णय के ...और पढ़ें

मोर्चा की ओर से शहर के खुदीराम बोस मैदान से एक विशाल जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

मोर्चा की ओर से शहर के खुदीराम बोस मैदान से एक विशाल जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। 

HighLights

  1. यूजीसी के सवर्ण विरोधी निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन।

  2. 4 नवंबर को मुजफ्फरपुर में विशाल आक्रोश मार्च।

  3. आरक्षण समीक्षा, एट्रोसिटी एक्ट समाप्ति की मांग।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Savarna Samaj Sangharsh Morcha Muzaffarpu: यूजीसी के कथित सवर्ण विरोधी निर्णय के विरोध में सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा आगामी चार नवंबर को मुजफ्फरपुर की सड़कों पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करेगा। मोर्चा की ओर से शहर के खुदीराम बोस मैदान से एक विशाल जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 

चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित था आंदोलन 

इस आंदोलन की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इसे अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा था। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद मोर्चा ने एक बार फिर से आंदोलन की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। 

उत्तर बिहार के अन्य जिलों तक होगा विस्तार 

सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा के संयोजक रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को मुजफ्फरपुर में यह कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न होने के बाद, इस आंदोलन को उत्तर बिहार के अन्य जिला मुख्यालयों तक भी विस्तारित किया जाएगा। 

मोर्चा की प्रमुख मांगें:

इस आक्रोश मार्च और आंदोलन के माध्यम से मोर्चा की ओर से निम्नलिखित मुख्य मांगें रखी जा रही हैं:

  • यूजीसी के कथित सवर्ण विरोधी निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
  • एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act) की गहन समीक्षा कर इसे समाप्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
  • देश और राज्य की वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की जाए।
  • आरक्षण का मुख्य आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाए