विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Syllabus 2026: यूजीसी नेट सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न, सभी विषयों के PDF भी कर सकते हैं डाउनलोड

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:48 PM (IST)

यूजीसी नेट परीक्षा में कुछ ही समय शेष है। ऐसे में बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थी निर्धारित सिलेबस को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकते हैं।

UGC NET Exam 2026: यूजीसी नेट सिलेबस यहां करें चेक

UGC NET Exam 2026: यूजीसी नेट सिलेबस यहां करें चेक

HighLights

  1. परीक्षा की तैयारियों के लिए सभी विषयों के सिलेबस इस पेज से कर लें डाउनलोड।

  2. परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को होंगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जायेगा। परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे रहें उनके पास तैयारी के लिए समय कम है।
ऐसे में कम समय में एग्जाम की अच्छी तैयारी के लिए सिलेबस महत्वपूर्ण होता है। सिलेबस से तैयारी करने पर आप फालतू के टॉपिक पढ़ने से बचते हैं और बचे हुए समय का उपयोग अन्य टॉपिक्स की तैयारी में लगा सकते हैं।

सभी विषयों का सिलेबस यहां से करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सभी विषयों का सिलेबस अलग-अलग उपलब्ध करवाया गया है। आप सभी विषयों के सिलेबस को ऑफिशियल पोर्टल ugcnetonline.in/syllabus-new.php पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवाया जा रहा है जिस पर क्लिक करके आसानी से सभी सब्जेक्ट का सिलेबस चेक करने के साथ ही उसका PDF भी डाउनलोड किया जा सकता है।

सिलेबस डाउनलोड करने की स्टेप्स

  1. यूजीसी नेट सिलेबस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर विजिट करें।
  2. अब आपको जिस भी सब्जेक्ट का सिलेबस चाहिए उसके आगे दिए PDF Link पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद PDF स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  4. अब आप इसे अपनी स्टडी टेबल पर रखें और इसको ध्यान में रखकर टॉपिक वाइज तैयारी करें।

UGC NET Syllabus 2026 PDF Download link

आपको बता दें कि ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी या अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं के सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न

यूजीसी नेट एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होते हैं। पहले सेक्शन में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए 100 पूर्णांक निर्धारित होता है। सेक्शन 2 से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए पूर्णांक 200 होता है। 2nd पेपर सब्जेक्ट रिलेटेड होता है जबकि 1st पेपर उम्मीदवार की शिक्षण/अनुसंधान योग्यता- इसे मुख्य रूप से उम्मीदवार की तर्क क्षमता, पढ़ने की समझ, विविध सोच और सामान्य जागरूकता परीक्षण से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते हैं।