विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे में बड़ा फेरबदल: 34 मंडलों के बदले गए DRM, मुजफ्फरपुर से जुड़ी रहीं शिखा श्रीवास्तव को लखनऊ की कमान

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:06 AM (IST)

रेलवे बोर्ड ने देशभर में 34 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) का तबादला और नई तैनाती का आदेश जारी किया है। 

रेलवे में बड़ा फेरबदल। (फाइल फोटो)

रेलवे में बड़ा फेरबदल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेलवे बोर्ड ने 34 मंडल रेल प्रबंधकों का तबादला किया।

  2. शिखा श्रीवास्तव लखनऊ मंडल की नई डीआरएम बनीं।

  3. डीडीयू और धनबाद मंडल को भी नए डीआरएम मिले।

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। रेलवे बोर्ड ने देशभर के विभिन्न रेल मंडलों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया है।

27 नवंबर को जारी आदेश में पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के डीडीयू और धनबाद मंडल में नए डीआरएम की तैनाती की गई है।

ईसीआर में कार्यरत यशवंत कुमार चौधरी को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल भेजा गया है। इस फेरबदल में मुजफ्फरपुर से जुड़ी रहीं शिखा श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल का डीआरएम बनाया गया है।

शिखा श्रीवास्तव का मुजफ्फरपुर और सोनपुर मंडल से पुराना जुड़ाव रहा है। उनकी पहली पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में एरिया ऑफिसर के रूप में हुई थी।

इसके बाद उन्होंने सोनपुर मंडल में सीनियर डीसीएम की जिम्मेदारी संभाली। फिर डिप्टी सीवीओ के पद पर काम किया और इसके बाद दिल्ली रेलवे में तैनात हुईं।

अब उन्हें लखनऊ मंडल की कमान सौंपी गई है। उनके इस नए दायित्व को मुजफ्फरपुर और सोनपुर में काम कर चुके अधिकारियों के बीच भी खास तौर पर देखा जा रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे से जुड़े तीन अधिकारियों के नाम इस तबादला सूची में शामिल हैं। सुभिन कुमार को डीडीयू मंडल का डीआरएम बनाया गया है।

वह उदय सिंह मीणा की जगह लेंगे। वहीं, नीरज श्रीवास्तव को धनबाद मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वह अखिलेश मिश्रा की जगह पदभार संभालेंगे। ईसीआर में कार्यरत यशवंत कुमार चौधरी का तबादला रतलाम मंडल किया गया है, जहां वह अश्विनी कुमार की जगह लेंगे।

रेलवे बोर्ड की सूची में कुल 34 डीआरएम के तबादले और नई तैनाती का उल्लेख है। रेलवे में अधिकारियों की जवाबदेही का मुद्दा भी अहम है। वर्ष 2024 में गुंटकल और वाल्टेयर के तत्कालीन डीआरएम को सीबीआई ने कथित रिश्वतखोरी के मामलों में गिरफ्तार किया था।

हालांकि, उन्हें बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इन घटनाओं ने रेलवे के प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को रेखांकित किया था। रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि बाद में सूचित की जाएगी।

तबादला सूची: किसे कहां मिली जिम्मेदारी

1. सुभिन कुमार— डीडीयू मंडल, पूर्व मध्य रेलवे; उदय सिंह मीणा की जगह।
2. नरेंद्र कुमार लोहिया— जोधपुर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे; अनुराग त्रिपाठी की जगह।
3. दीपक नारायण काटे— मुंबई सीएसएमटी मंडल, मध्य रेलवे; हिरेश मीणा की जगह।
4. अक्षय कुमार मरांटू— जम्मू मंडल, उत्तर रेलवे; विवेक कुमार की जगह।
5. मनीषा चटर्जी — अंबाला मंडल, उत्तर रेलवे; विनोद भाटिया की जगह।
6. समीर शंकर— हुबली मंडल, दक्षिण पश्चिम रेलवे; बेला मीणा की जगह।
7. नितिन बंसल — प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे; रजनीश अग्रवाल की जगह।
8. डॉ. अमित कुमार जैन— संबलपुर मंडल, पूर्व तटीय रेलवे; सुभाष सी. चौधरी की जगह।
9. पृथुल कुमार — रायपुर मंडल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे; दयानंद की जगह।
10. शिखा श्रीवास्तव— लखनऊ मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे; गौरव अग्रवाल की जगह।
11. मनोज कुमार गंगैया— सियालदह मंडल, पूर्व रेलवे; राजीव सक्सेना की जगह।
12. वीणा कुमारी वर्मा— अजमेर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे; राजू भूटरा की जगह।
13. यशवंत कुमार चौधरी— रतलाम मंडल, पश्चिम रेलवे; अश्विनी कुमार की जगह।
14. अर्चना मित्तल— मालदा टाउन मंडल, पूर्व रेलवे; मनीष कुमार गुप्ता की जगह।
15. अमित श्रीवास्तव— विशाखापत्तनम मंडल, दक्षिण तटीय रेलवे; ललित बोहरा की जगह।
16. सुधीर कुमार सरवरिया— मुंबई सेंट्रल मंडल, पश्चिम रेलवे; पंकज सिंह की जगह।
17. गुनींदर सिंह नारंग — जबलपुर मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे; कमल कुमार तलरेजा की जगह।
18. इंदरजीत दिहाना — नागपुर मंडल, मध्य रेलवे, विनायक गर्ग की जगह।
19. नीरज श्रीवास्तव— धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेलवे, अखिलेश मिश्रा की जगह।
20. प्रशांत कुमार — लुमडिंग मंडल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे; समीर लोहानी की जगह।
21. अमनदीप कपूर — लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे; सुनील कुमार वर्मा की जगह।
22. संजय सिंह— दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे; पुष्पेश आर. त्रिपाठी की जगह।
23. नीरज के. वर्मा — चक्रधरपुर मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे; तरुण हुरिया की जगह।
24. नवीन कुमार अग्रवाल— बेंगलुरु मंडल, दक्षिण पश्चिम रेलवे; आशुतोष कुमार सिंह की जगह।
25. दिलीप कुमार श्रीवास्तव— इज्जतनगर मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे, वीणा सिन्हा की जगह।
26. सत्येंद्र के. शुक्ला— गुंतकल मंडल, दक्षिण तटीय रेलवे; सी.एस. गुप्ता की जगह।
27. भरद्वाज चौधरी — सोलापुर मंडल, मध्य रेलवे, सुजीत मिश्रा की जगह।
28. पवन प्रिया राजू— कोटा मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे; अनिल कालरा की जगह।
29. योगेंद्र बघेल— गुंटूर मंडल, दक्षिण मध्य रेलवे; सुदेशना सेन की जगह।
30. शरद शर्मा— तिनसुकिया मंडल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे; पराग काटरे की जगह।
31. अमिता शुक्ला— नागपुर मंडल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे; दीपक कुमार गुप्ता की जगह।
32. अभीजीत कुमार सिन्हा — मैसूर मंडल, दक्षिण पश्चिम रेलवे; मुदित मित्तल की जगह।
33. भास्कर चोराडिया — रायगड़ा मंडल, पूर्व तटीय रेलवे; अमिताभ सिंघल की जगह।
34. राजेश तिवारी — वडोदरा मंडल, पश्चिम रेलवे; राजू पी. भड़के की जगह।

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, नीरज श्रीवास्तव बने धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।