विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को 7वां वेतनमान', MLC चुनाव के बीच मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर का वादा

By Babul DeepEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 08 Oct 2026 05:53 PM (GMT+05:30)

Jan Suraaj Promise: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में एमएलसी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और शिक्षकों को लोकसभा चुनाव ...और पढ़ें

मुजफ्फरपर में एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक करते प्रशांत किशोर। फोटो सौ. जन सुराज

मुजफ्फरपर में एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक करते प्रशांत किशोर। फोटो सौ. जन सुराज

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में एमएलसी चुनाव रणनीति पर बैठक की।

  2. शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान दिलाने का वादा।

  3. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत पर 10 हजार युवाओं को रोजगार।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Tirhut MLC Election: जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर गुरुवार को आगामी एमएलसी चुनाव की रणनीति को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे।

उन्होंने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. विमोहन कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान दिलाना मेरा जिम्मा होगा।

रोजगार का बड़ा वादा

उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत होने पर 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाएंगे। अगर छह लाख शिक्षक एकजुट हो जाएं तो बिहार के सभी दलों को हर हाल में समाधान निकालना होगा।

लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान इसलिए जरूरी है क्योंकि दिल्ली में जिसे राज करना है, उसे बिहार में चुनाव जीतना है।

विरोधी दलों पर निशाना

शिक्षकों का समर्थन नहीं होने पर कोई दल चुनाव नहीं जीत सकता। प्रशांत किशोर ने कहा कि 20 साल से बैठे एनडीए के लोग इतने सालों में सातवां वेतनमान नहीं दिला पाए।

आरजेडी ने 2020 में समान काम समान वेतन के नाम पर वोट लिया, लेकिन तेजस्वी यादव और के. चंद्रशेखर यादव के शिक्षा मंत्री रहते कुछ नहीं किया।

जवाबदेही तय करने की अपील

उन्होंने कहा कि यह चुनाव न सरकार बनाने-हटाने का है और न जात-पात या किसी दल के नेता को सदन पहुंचाने का है। यह चुनाव सरकार को जवाबदेह बनाने, अपने वेतनमान और अपने बच्चों के रोजगार के लिए वोट देने का है।

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में बगावत, भूषण झा निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव