विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 6 November: धनतेरस के दिन कैसा रहेगा उत्तर बिहार का मौसम? पूर्वानुमान जारी

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:49 PM (IST)

Bihar Weather IMD Forecast: उत्तर बिहार में धनतेरस (6 नवंबर) को मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं ...और पढ़ें

पूरे दिन लोग बिना मौसम से संबंधित परेशानी की चिंता किए खरीदारी कर सकते हैं।  (AI Generated Image)

पूरे दिन लोग बिना मौसम से संबंधित परेशानी की चिंता किए खरीदारी कर सकते हैं।  (AI Generated Image)

HighLights

  1. धनतेरस पर उत्तर बिहार में मौसम साफ रहेगा।

  2. अधिकतम 28, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुमानित।

  3. किसानों को कृषि कार्य जारी रखने की सलाह दी गई।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather Update: उत्तर बिहार में मौसम पूरी तरह साफ है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल किसी भी प्रकार की भारी बारिश या चेतावनी का कोई अनुमान नहीं है।

6 नवंबर यानी शुक्रवार (धनतेरस) के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा (Shallow Fog) छाया रह सकता है। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

तात्पर्य यह कि पूरे दिन लोग बिना मौसम से संबंधित परेशानी की चिंता किए खरीदारी कर सकते हैं। शाम ढलने के बाद थोड़ी ठंड होगी, लेकिन उसकी वजह से बहुत अधिक परेशानी नहीं होगी।

पूसा कृषि विश्वविद्यालय के आंकड़े

जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र, डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर, बिहार के अनुसार, गुरुवार को मौसम का हाल इस प्रकार दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस (जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा) तथा न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 94% और दोपहर 2 बजे 53% रही। इस दौरान वाष्पोतसर्जन 2.8 मिलीमीटर, हवा की गति 7.3 किमी/घंटा (पछिया दिशा) और पिछले 24 घंटों में वर्षा 0.0 मिमी दर्ज की गई। विश्वविद्यालय के अनुसार अगले 24 घंटों में भी मौसम साफ एवं शुष्क बना रहेगा।

तापमान में हल्की गिरावट

राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और शुष्क पछिया हवाएं चलने की पूरी संभावना है।

हालांकि, नवंबर महीने के आगे बढ़ने के साथ ही सुबह और शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे धीरे-धीरे ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

किसानों के लिए उपयोगी सलाह

चूंकि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, इसलिए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है। किसान भाई अपनी कृषि गतिविधियों और फसलों की कटाई-बुआई का कार्य मौसम की इस अनुकूल स्थिति को देखते हुए आसानी से पूरा कर सकते हैं। इससे फसलों के प्रबंधन में भी सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 5 November: उत्तर बिहार में बदला मौसम, सुबह शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।