विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MIT समेत देश के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा मौका, NHAI देगा विंटर इंटर्नशिप, फील्ड का मिलेगा अनुभव

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

Mit Muzaffarpur Engineering Students:राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एमआइटी समेत देश भर के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम ...और पढ़ें

एनएचएआइ के 125 चालू प्रोजेक्ट्स पर योग्य छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एनएचएआइ के 125 चालू प्रोजेक्ट्स पर योग्य छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Nhai Winter Internship: एमआइटी समेत देश भर के इंजीनियरिंग कालेजों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) में विंटर इंटर्नशिप का शानदार मौका आया है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) ने एनएचएआइ विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस विशेष शीतकालीन कार्यक्रम के तहत देश भर में चल रहे एनएचएआइ के 125 चालू प्रोजेक्ट्स पर योग्य छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मौका और अवधि

विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 के तहत दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के दौरान एक महीने की अल्पावधि इंटर्नशिप कराई जाएगी।

वहीं टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027 के तहत जनवरी से जून 2027 तक छह महीने की दीर्घकालिक इंटर्नशिप आयोजित होगी।

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से शुरू की जा रही इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यावसायिक कौशल को बढ़ाना है।

आवेदन की अंतिम तिथि

योग्य छात्रों को 10 नवंबर तक हर हाल में अपना आनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद संबंधित उच्च शिक्षण संस्थानों को आवेदनों की बारीकी से जांच करनी होगी।

चयनित पात्र उम्मीदवारों की सिफारिश आधिकारिक पोर्टल पर 20 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।

पंजीकरण प्रक्रिया

एआईसीटीई ने सभी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों को इस सूचना को अपने विभागों और प्राध्यापकों के बीच प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।

इच्छुक और पात्र छात्र डिजिटल इंडिया कारपोरेशन के माध्यम से संचालित हो रहे आधिकारिक एनएचएआइ इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर सीधे अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा का कड़ाई से पालन करना होगा और अंतिम तिथि के बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एमआइटी समेत 10 इंजीनियरिंग कालेजों में खुलेगा मैथेमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग ब्रांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।