मुजफ्फरपुर: सिर पर हेलमेट, सड़क पर खून... घने कोहरे के बीच दादर पुल पर मिला युवक का शव
मुजफ्फरपुर के दादर पुल पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की ...और पढ़ें

दादर पुल पर सुबह-सुबह मिला युवक का शव (जागरण फोटो)
HighLights
दादर पुल पर युवक का शव मिला, सनसनी।
प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे की आशंका जताई गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था और उसके शरीर से काफी खून बहकर सड़क पर जमा हो गया था।
सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जब शव पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर अहियापुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है।
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घने कोहरे के कारण यह सड़क हादसा हुआ है। किसी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृत युवक की पहचान कर ली है।
पुलिस द्वारा मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि स्वजनों के मौके पर पहुंचने और उनका बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविकता पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। स्कॉर्पियो का पता लगाने के लिए आसपास के दुकानों का सीसी कैमरे की तहकीकात की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।