Kal Ka Mausam 13 October: उत्तर बिहार में बदलाव, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना
Bihar Weather News Today: उत्तर बिहार में गुलाबी ठंड की आहट के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर व आसपास का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
HighLights
मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
उत्तरी बिहार में गुलाबी ठंड की आहट महसूस की गई।
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात से बारिश की संभावना।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Temperature Today: उत्तर बिहार के जिलों में गुलाबी ठंड की आहट के साथ ही तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।
पूसा केंद्र की रिपोर्ट
डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मुजफ्फरपुर व आसपास का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात में बढ़ी ठंडक
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहकर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे रात और सुबह के समय लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।
नमी का स्तर अधिक
मौसम आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दोपहर 2 बजे यह 62 प्रतिशत रही। क्षेत्र में 4.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं।
छिटपुट बारिश के आसार
मौसम प्रणाली के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठी ट्रफ लाइन और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण बिहार में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फरपुर व उत्तरी बिहार के प्रमुख क्षेत्रों में वर्षा 0.0 मिमी दर्ज की गई है, जबकि वाष्पोतसर्जन की दर 3.4 मिमी रही। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह के वक्त धुंध बढ़ने का अनुमान है।
