मुजफ्फरपुर में कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
Bihar Vigilance Bureau Action: मुजफ्फरपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के ...और पढ़ें

सुशील कुमार पर एक करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
HighLights
कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी।
एक करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का आरोप।
मुजफ्फरपुर, पटना, सहरसा में संपत्तियों की तलाशी जारी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले की माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी की टीम ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृजबिहारी गली में उनके आवास समेत मुजफ्फरपुर, पटना और सहरसा में स्थित आवास एवं कार्यालयों की तलाशी शुरू की। सुशील कुमार पर एक करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
एक करोड़ का मामला
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस मामले में चार नवंबर 2026 को सुशील कुमार के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 131/26 दर्ज किया था।
उनके विरुद्ध एक करोड़ 58 हजार 733 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद निगरानी की टीम ने उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।
छह अचल संपत्तियों का पता
निगरानी की प्रारंभिक जांच में सुशील कुमार, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता और परिजनों के नाम पर कुल छह अचल संपत्तियों का पता चला है।
इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 37 लाख 71 हजार 400 रुपये बताई गई है। इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों में करीब 28 लाख 54 हजार रुपये जमा होने की जानकारी भी जांच में सामने आई है।
यह भी पढ़ें- 22 साल की नौकरी और 3.28 करोड़ की संपत्ति: बिहार में इंजीनियर के ठिकानों से मिले 12 बैंक खाते, अब खुलेंगे लॉकर