विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पर नहीं कटेगी लाइट, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी और शिवहर में अलर्ट पर बिजलीकर्मी

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:17 PM (IST)

Muzaffarpur Power Supply Diwali Chhath: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति ...और पढ़ें

सभी संबंधित बिजलीकर्मियों की ड्यूटी छठ घाटों पर भी लगाई जाएगी।

सभी संबंधित बिजलीकर्मियों की ड्यूटी छठ घाटों पर भी लगाई जाएगी।

HighLights

  1. सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गईं।

  2. आपात स्थिति से निपटने को कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय।

  3. छठ घाटों पर विशेष निगरानी, जर्जर तारों की जांच।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Electricity Department Alert: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।

पर्व के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के सभी बिजली अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट रहने का सख्त निर्देश दिया गया है।

रद्द की गईं सभी छुट्टियां

विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही मौजूद रहने का आदेश दिया है।

दीपावली से लेकर छठ पर्व तक बिजली विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। मानव बल से लेकर जेई और एई को अपने-अपने क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था

किसी भी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होने या तकनीकी खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

एससी के निर्देश पर सभी डिवीजनों के विद्युत कार्यपालक अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में बिजली कर्मियों को मुस्तैद रहने का आदेश जारी कर दिया है ताकि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।

24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम

बिजली से जुड़ी शिकायतों और आपात स्थिति से निपटने के लिए रामदयालु और माड़ीपुर बिजली कार्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किए जाएंगे।

यहां तैनात कर्मी बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों पर चौबीसों घंटे नजर रखेंगे। शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों और तकनीकी टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

छठ घाटों पर विशेष तैनाती

छठ महापर्व को देखते हुए विभाग ने घाटों पर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सभी संबंधित बिजलीकर्मियों की ड्यूटी छठ घाटों पर भी लगाई जाएगी ताकि किसी भी आपात समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जर्जर तारों व ट्रांसफार्मर की निगरानी की जाएगी।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों पर नजर

विद्युत विभाग का मुख्य लक्ष्य दीपावली से छठ तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के बिजली देना है।

इसके लिए सभी सब-स्टेशनों और फीडरों की जांच पूरी कर ली गई है। विभाग की इस त्वरित तैयारी से जिले के लाखों उपभोक्ताओं को पर्व के दौरान बिजली संकट से राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें- बिहार छठ घाटों पर बिजली गुल तो पहुंचेगी टीम, 845 बिजलीकर्मी संभालेंगे मोर्चा; 14 कंट्रोल रूम से होगी 24 घंटे निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।