विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छेड़खानी का विरोध करने की खौफनाक सजा, बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला

By Lalit KumarEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 22 Sep 2026 10:13 PM (IST)

मोतीपुर, मुजफ्फरपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय छात्रा पर रवि कुमार नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला (AI Generated Image)

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला (AI Generated Image)

HighLights

  1. मोतीपुर में छात्रा पर चाकू से हमला हुआ।

  2. छेड़खानी का विरोध करने पर हुई यह घटना।

  3. सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही थी पीड़िता।

संवाद सहयोगी, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)। इंटर की सेंटअप परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमले का मामला अभी गर्म ही था कि मंगलवार को इसी तरह की एक और घटना ने पुलिस को कड़ी चुनौती दे डाली है।

छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही एक 22 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला किया गया। मामले में पीड़िता ने मोतीपुर थाने में रवि कुमार नामक युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत की है।

सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही है। मंगलवार की सुबह खेल मैदान से दौड़ लगाकर लौटने के दौरान आरोपित छेड़खानी करने लगा।

चाकू से किया हमला

विरोध करने पर दुष्कर्म की धमकी देते हुए मारपीट और गाली-गलौच की। इसके बाद घर पर चढ़कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके सिर पर लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया। फिलहाल, पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट : जमुई बैड टच कांड में मुख्य आरोपी के घर ताला; भाई ने बताया एक सच, सजा पर क्या बोले लोग?

यह भी पढ़ें- जमुई में कर्मा पर्व पर मातम, पोखर में नहाते समय 2 बच्चियों की डूबने से मौत