विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के होटल फुलार में शराब के साथ पश्चिम बंगाल की दो युवतियां गिरफ्तार, कारोबारी और मालिक पर भी केस

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:36 PM (IST)

Royal Fular Hotel Police Action: मुजफ्फरपुर के द रॉयल फुलार होटल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। 

तीसरे तल पर कमरा नंबर 309 में दो युवतियां अलग-अलग बेड पर बैठी मिलीं। पुलिस के अनुसार, दोनों नशे की हालत में थीं।

तीसरे तल पर कमरा नंबर 309 में दो युवतियां अलग-अलग बेड पर बैठी मिलीं। पुलिस के अनुसार, दोनों नशे की हालत में थीं।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ दो युवतियां गिरफ्तार।

  2. पश्चिम बंगाल की युवतियों से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद।

  3. कारोबारी, होटल मालिक और मैनेजर पर भी दर्ज हुआ केस।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Hotel Liquor Raid: मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित द रायल फुलार होटल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।

होटल के तीसरे तल पर कमरा नंबर 309 से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने संबंधित कमरे को सील कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों युवतियों के अलावा सूतापट्टी के कारोबारी अलंकार हिसारिया, होटल मालिक और मैनेजर को भी आरोपित किया गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जांच

वैशाली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि माड़ीपुर स्थित द रायल फुलार होटल में शराब का सेवन किया जा रहा है।

वरीय अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस टीम ने होटल में तलाशी ली। तीसरे तल पर कमरा नंबर 309 में दो युवतियां अलग-अलग बेड पर बैठी मिलीं। पुलिस के अनुसार, दोनों नशे की हालत में थीं।

झोले में मिलीं शराब की बोतलें

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो बेड पर रखे सफेद रंग के झोले से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें मिलीं। इनमें एक बोतल का सील खुला हुआ था। कमरे से 309 और 514 नंबर के दो कार्ड भी मिले।

गिरफ्तार युवतियों की पहचान पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया क्षेत्र की पिंकी सिंह और कोलकाता के राजेंद्र प्रसाद लेन निवासी मधुमिता मुखर्जी के रूप में हुई है।

एंकरिंग करने आई थीं युवतियां

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों युवतियों ने बताया कि वे इवेंट में एंकरिंग करती हैं। बुधवार की रात एक विवाह समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद होटल में ठहरी थीं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि सूतापट्टी के कारोबारी अलंकार हिसारिया उन्हें लेकर आए थे और होटल में कमरा नंबर 309 में ठहराया था। उनके अनुसार, होटल मालिक और मैनेजर से कमरा नंबर 309 और 514 बुक कराने को लेकर एग्रीमेंट किया गया था। युवतियों ने यह भी बताया कि शराब अलंकार हिसारिया ने ही लाकर दी थी।

मालिक और मैनेजर की भूमिका की जांच

पुलिस के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दोनों गिरफ्तार युवतियों के साथ अलंकार हिसारिया, होटल मालिक और मैनेजर को भी आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में आशंका जताई गई है कि होटल प्रबंधन की संलिप्तता से कमरों में शराब उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपितों से जुड़ा पूर्व का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के तहत शराब रखना, बेचना और परिवहन करना संज्ञेय अपराध है।

यह भी पढ़ें- बिहार में शराब के खिलाफ बड़ा कदम, अब QR Code स्कैन कर दें सूचना; तुरंत एक्शन लेगी उत्पाद की टीम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।