विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में शराब के खिलाफ बड़ा कदम, अब QR Code स्कैन कर दें सूचना; तुरंत एक्शन लेगी उत्पाद की टीम

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:36 PM (GMT+05:30)

Bihar Liquor Ban QR Code:बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग ने एक नया क्यूआर ...और पढ़ें

क्यूआर कोड का इंटरनेट मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

क्यूआर कोड का इंटरनेट मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

HighLights

  1. उत्पाद विभाग ने शराबबंदी के लिए नया क्यूआर कोड जारी किया।

  2. क्यूआर कोड स्कैन कर व्हाट्सएप पर गोपनीय सूचना दे सकेंगे।

  3. सूचना पर मुख्यालय से त्वरित कार्रवाई और पहचान गोपनीय रहेगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Excise Help Desk WhatsApp Bihar: बिहार में शराबबंदी कानून को और अधिक सख्ती से धरातल पर लागू करने के लिए मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने एक नई और हाईटेक पहल की है।

इसके तहत आम जनता के लिए एक विशेष क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया गया है, जिसकी मदद से लोग अब आसानी से शराब तस्करी या सेवन से जुड़ी गुप्त सूचनाएं विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

वर्तमान में इस क्यूआर कोड का इंटरनेट मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि आम लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें। बहुत जल्द इसे राज्यभर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी चस्पा किया जाएगा।

स्कैन करते ही खुलेगा चैट बॉक्स

उत्पाद इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार राम ने इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि इस क्यूआर कोड को अपने स्मार्टफोन के कैमरे से स्कैन करते ही सीधे व्हाट्सएप (WhatsApp) चैट बॉक्स खुल जाएगा।

यह चैट बॉक्स 'एक्साइज हेल्प डेस्क' के नाम से संचालित होगा। इस पर कोई भी नागरिक शराब से जुड़ी खरीद-बिक्री, भंडारण या सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना गोपनीय तरीके से साझा कर सकता है। इस पूरी संवाद प्रक्रिया का नियंत्रण सीधे मुख्यालय स्तर से किया जाएगा।

निर्देश मिलते ही मौके पर दौड़ेगी टीम

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, क्यूआर कोड के जरिए प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यालय स्तर से शिकायत का सत्यापन कर संबंधित जिले को मौके का विस्तृत ब्योरा भेजा जाएगा और तुरंत छापेमारी के निर्देश दिए जाएंगे।

इसके आलोक में उत्पाद विभाग की विशेष टीम कम से कम समय में बताए गए स्थल पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई को अंजाम देगी।

इतना ही नहीं, यह भी अनिवार्य कर दिया गया है कि छापेमारी दल मौके पर पहुंचने के बाद की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट वापस मुख्यालय को भेजेगा।

पहचान रहेगी गोपनीय

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पहले से ही टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन अब इस नए क्यूआर कोड के आ जाने से सूचना देना आम जनता के लिए और अधिक सुगम हो गया है।

विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले (शिकायतकर्ता) का नाम और मोबाइल नंबर पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, ताकि आम लोग बिना किसी डर के खुलकर अपनी भूमिका निभा सकें।

यह भी पढ़ें- बिहार में शराबबंदी के 10 साल: कागजों पर 'ड्राई स्टेट', जमीनी हकीकत में तस्करी; अपराध और सियासी घमासान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।