विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जमीन विवाद में घटना होने की आशंका, एनएच-27 पर मिला शव

By Santosh KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 12 Nov 2026 11:51 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक प्रॉपर्टी डीलर कमलेश राय का शव एनएच-27 किनारे झाड़ी में मिला है। परिजनों ने जमीन ...और पढ़ें

घटना के बाद विलाप करते स्वजन।

घटना के बाद विलाप करते स्वजन।

संतोष कुमार, गायघाट (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Property Dealer Murder: जिले के गायघाट में जमीन की खरीद-बिक्री के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या किए जाने की आशंका है।

गुरुवार की सुबह मैठी चौक के समीप एनएच-27 किनारे झाड़ी में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मैठी गांव निवासी शिवचरण राय के 55 वर्षीय पुत्र कमलेश राय के रूप में हुई है। उनके शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

ट्रक को टोल मुक्त कराने गए थे

मृतक के भाई विमलेश राय ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे कमलेश राय एक ट्रक को टोल मुक्त कराने के लिए टोल प्लाजा गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे। गुरुवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एनएच-27 किनारे झाड़ी में उनका शव मिला।

शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई ने हत्या कर शव को झाड़ी में फेंके जाने की आशंका जताई है।

एक साल से जमीन की खरीद-बिक्री

परिजनों के अनुसार, कमलेश राय पहले ट्रक चालक थे। करीब एक साल से वह जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े थे।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन के कारोबार से जुड़े किसी विवाद में उनकी हत्या की गई होगी। हालांकि, हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

एनएच-27 पर बाधित रहा आवागमन

शव मिलने के बाद घटनास्थल पर अत्यधिक भीड़ जुटने से एनएच-27 पर यातायात प्रभावित हुआ। सुबह करीब 6:30 बजे मुजफ्फरपुर से दरभंगा जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही कमलेश राय की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में 4 दिन से लापता युवक का नेपाल में शव मिला, आंखें फोड़कर हत्या का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।