विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में 4 दिन से लापता युवक का नेपाल में शव मिला, आंखें फोड़कर हत्या का आरोप

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:46 PM (IST)

Bihar Nepal Crime News: पश्चिमी चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र से चार दिन से लापता 18 वर्षीय इरशाद देवान का ...और पढ़ें

युवक की आंखें फोड़कर और गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

युवक की आंखें फोड़कर और गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

HighLights

  1. पश्चिमी चंपारण का 18 वर्षीय युवक चार दिन से लापता था।

  2. युवक का शव नेपाल के ठोरी में आंखें फोड़कर और गला रेतकर मिला।

  3. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Missing Youth: इनरवा थाना क्षेत्र के खम्हियां गांव से चार दिनों से लापता 18 वर्षीय इरशाद देवान का शव नेपाल के ठोरी में मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई।

युवक की आंखें फोड़कर और गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

चार दिन से लापता था

इरशाद के पिता लालू देवान ने बताया कि 19 अक्टूबर को इनरवा बाजार निवासी अंबू ठाकुर का 21 वर्षीय पुत्र गोलू ठाकुर उनके बेटे को बाइक पर बैठाकर ले गया था।

इसके बाद इरशाद घर नहीं लौटा। काफी देर तक बेटे के वापस नहीं आने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मृतक के पिता ने गोलू ठाकुर पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, गोलू ठाकुर का कहना है कि वह इरशाद को नेपाल के दशौता गांव के समीप अखाड़े के पास छोड़कर अपने काम से नेपाल चला गया था। इसके बाद इरशाद का पता नहीं चल सका।

नेपाल में मिला शव

इरशाद का शव नेपाल के ठोरी में मिलने की सूचना मिली है। शव की तस्वीर में कपड़े देखकर मृतक के स्वजन ने उसकी पहचान की है।

हालांकि, हत्या की परिस्थितियों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। नेपाल में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में हॉर्न विवाद में युवक की हत्या, बदले में फूंके गए घर, डीएम-एसएसपी ने दिया न्याय का भरोसा