मुजफ्फरपुर में डाक जीवन बीमा का प्रीमियम जमा होना ठप, सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण बढ़ी परेशानी
PLI Premium Payment Issue Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के प्रधान डाकघर सहित जिले की अन्य शाखाओं में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) प्रीमियम ...और पढ़ें

बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा ठप रहने से खासकर दूर-दराज के इलाकों से आने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
HighLights
मुजफ्फरपुर में डाक जीवन बीमा प्रीमियम जमा होना बंद।
सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण सेवा हुई है बाधित।
विभाग ने बहाली की कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Postal Life Insurance Premium Stopped: मुजफ्फरपुर के प्रधान डाकघर समेत जिले की अन्य डाक शाखाओं में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) का प्रीमियम जमा करने की प्रक्रिया बाधित हो गई है।
सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण उपभोक्ताओं का प्रीमियम जमा नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा ठप रहने से खासकर दूर-दराज के इलाकों से आने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
आईएमएस पर शिफ्ट हो रही व्यवस्था
मिली जानकारी के अनुसार, डाक जीवन बीमा की सेवा वर्तमान में कोर इंश्योरेंस मैनेजमेंट सॉल्यूशन (सीआईएमएस) के माध्यम से संचालित हो रही है। इसे अपडेट करके नए इंश्योरेंस मैनेजमेंट सॉल्यूशन (आईएमएस) पर स्थानांतरित किया जा रहा है और इसी तकनीकी प्रक्रिया के कारण फिलहाल प्रीमियम जमा करने का कार्य प्रभावित है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। लोग किस्त जमा करने के लिए प्रधान डाकघर या नजदीकी डाकघरों में पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें सेवा बाधित होने का पता चल रहा है।
प्रधान डाकघर में पिछले तीन दिनों से प्रीमियम जमा न होने के कारण दर्जनों उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा है। निर्धारित समय पर प्रीमियम जमा करने पहुंचे कई ग्राहकों को आगे की संभावित परेशानी को लेकर भी चिंता सता रही है।
विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं
इस मामले में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि सॉफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य कब तक पूरा होगा और प्रीमियम जमा करने की सुविधा कब से बहाल होगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी विभाग की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई है।
डाकघर पहुंचने के बाद ही उपभोक्ताओं को तकनीकी गड़बड़ी या अपडेट की जानकारी मिल रही है। इस संबंध में डाक अधीक्षक रंजय कुमार सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और भेजे गए संदेश का भी जवाब नहीं मिला। ऐसे में उपभोक्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है और विभाग से जल्द से जल्द संभावित तिथि व स्पष्ट सूचना जारी करने की मांग उठ रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।