मुजफ्फरपुर में नवजात का अपहरण, चार घंटे में होटल से सकुशल बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपहृत नवजात शिशु को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। ...और पढ़ें

दोनों आरोपित नवजात को लेकर सदर थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां से पुलिस ने बच्चे को बरामद किया।
HighLights
मुजफ्फरपुर में नवजात शिशु का अपहरण हुआ था।
पुलिस ने चार घंटे में बच्चे को सकुशल बचाया।
एक महिला सहित दो आरोपित गिरफ्तार किए गए।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Newborn Kidnapping: जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर पट्टी इलाके से अपहृत नवजात शिशु को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित नवजात को लेकर सदर थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां से पुलिस ने बच्चे को बरामद किया।
एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम
मंगलवार को शाहपुर पट्टी इलाके से नवजात शिशु के अपहरण का मामला सामने आया था। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर बच्चे की सकुशल बरामदगी और विधिसम्मत कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई।
एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में गठित टीम में साहेबगंज थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।
होटल से मिला नवजात
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर अपहृत नवजात को सकुशल बरामद कर लिया गया। होटल में दोनों आरोपित भी ठहरे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पारू और बंगाल के आरोपित
ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पारू इलाके के महेन्द्र राम और पश्चिम बंगाल के बिलासपुर इलाके की कावेरी दास के रूप में हुई है। इस संबंध में साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आरोपितों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा
ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी गई है। समिति के माध्यम से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न थानों से संपर्क किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।