विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के ढाका में तालाब से मिला 8 वर्षीय दिव्यांशु का शव, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र में 11 नवंबर से लापता आठ वर्षीय दिव्यांशु कुमार का शव शुक्रवार सुबह गांव ...और पढ़ें

दिव्यांशु की फाइल फोटो।

दिव्यांशु की फाइल फोटो।

संवाद सहयोगी, सिकरहना (पूर्वी चंपारण)। जिले के ढाका थाना क्षेत्र में 11 नवंबर से लापता आठ वर्षीय बालक दिव्यांशु कुमार का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही पोखर से बरामद हुआ।

चंद्रहिया निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र दिव्यांशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्वजन ने अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

उनका आरोप है कि पूर्व की किसी रंजिश के कारण उनके बेटे को अगवा कर उसकी हत्या की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया।

टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।

11 नवंबर से लापता था दिव्यांशु

स्वजन के अनुसार, दिव्यांशु 11 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार की ओर से 24 घंटे बाद ढाका थाने में लिखित सूचना दी गई।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पोखर में शव होने की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान दिव्यांशु के रूप में होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

मासूम का शव मिलने के बाद माता-पिता और अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया मुन्ना कुमार शाही ने घटना की निंदा करते हुए मृतक के स्वजन को न्याय दिलाने की मांग की है।

ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की बात कही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही बालक की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें- ब‍िहटा में किसने कराई थी ड्राइवर की हत्या? 48 घंटे बाद पटना पुलिस ने खोला चौंकाने वाला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।