विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िहटा में किसने कराई थी ड्राइवर की हत्या? 48 घंटे बाद पटना पुलिस ने खोला चौंकाने वाला राज

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:55 PM (IST)

बिहटा के सिमरी गांव में इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने 48 ...और पढ़ें

इरफान इमाम उर्फ कल्‍लू ड्राइवर और उसकी पत्‍नी फौजिया। फाइल

इरफान इमाम उर्फ कल्‍लू ड्राइवर और उसकी पत्‍नी फौजिया। फाइल

HighLights

  1. बिहटा में कल्लू ड्राइवर हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा।

  2. पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

  3. हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी को 40 हजार रुपये दिए।

संवाद सूत्र, बिहटा। बिहटा के सिमरी गांव में इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के सिर में गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने पति की हत्या कराने के लिए प्रेमी को 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी नेहा परवीन उर्फ फौजिया फिरदौस का गांव के ही युवक करण चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर इरफान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग में रची साज‍िश 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पत्नी नेहा परवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके कथित प्रेमी और पड़ोसी करण चौधरी, जो सिमरी गांव निवासी प्रमोद चौधरी का पुत्र है को गिरफ्तार कर लिया। उसके एक नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। 

पत्‍नी, प्रेमी और एक नाबालिग हिरासत में 

पुलिस ने तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। हालांकि, घटना के दिन गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी फरार है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार शूटर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साथ ही, हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि मंगलवार की देर रात बाइक सवार ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी थी। 

यह भी पढ़ें- पटना में घर में घुसकर मर्डर, गोली मारकर ड्राइवर की हत्‍या; मोबाइल भी ले गए अपराधी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।