विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में डीआरआइ और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 4.52 किलो नेपाली चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:03 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) और बिहार पुलिस की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 4.52 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

गिरोह के सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरोह के सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Drug Smuggling: मुजफ्फरपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) और बिहार पुलिस की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर चरस तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

इस दौरान गिरोह के सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके बैग से 4.525 किलोग्राम नेपाली चरस जब्त की गई है, जो 10 पैकेटों में रखी हुई थी।

बस से जा रहा था तस्कर

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआइ की टीम ने सुनियोजित अभियान चलाया। इस दौरान बस से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को रोका गया, जो नेपाल मूल की चरस लेकर हाजीपुर जा रहा था।

इसके बाद डीआरआइ और बिहार पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपितों में चरस लेकर जा रहा वाहक, उसका हैंडलर और तस्करी गिरोह का मुख्य आपूर्तिकर्ता व सरगना शामिल है। बताया गया कि ये दोनों अन्य आरोपित चरस तस्करी के कई मामलों में भी संलिप्त रहे हैं।

बैग से बरामद काले रंग के पदार्थ को 10 पैकेटों में रखा गया था। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर इसकी पहचान चरस के रूप में हुई।

कई ठिकानों पर छापेमारी

पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है। इसके आधार पर विशेष टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

महानगरों में भारी मांग

जांच में पता चला है कि नेपाल मूल की चरस हिमालय की तलहटी में उगाए जाने वाले जीवित भांग के पौधों से पारंपरिक तरीके से हाथों के श्रम द्वारा निकाली जाती है। यह हैशिश से भिन्न होती है, जिसे सूखी पत्तियों से मशीनों के माध्यम से तैयार किया जाता है। उच्च क्षमता के कारण नेपाली चरस की महानगरों और विदेशों में भारी मांग है।

उच्च गुणवत्ता और विशिष्ट विशेषताओं के चलते अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में भी इसकी काफी मांग रहती है। इसी वजह से नेपाल मूल की चरस की तस्करी में शामिल गिरोहों पर सुरक्षा और जांच एजेंसियों की नजर है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में देसी कट्टा, पांच कारतूस और 1.70 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, हत्या की थी साजिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।