विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर: नानी की पड़ोसी के गीले कपड़े रखने गई थी नाबालिग, घर मौजूद दरिंदे ने कमरे ले जाकर किया दुष्कर्म  

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:41 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के सरैया में छठ महापर्व के दौरान ननिहाल आई एक 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. छठ महापर्व के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म की घटना।

  2. सरैया, मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय पीड़िता के साथ वारदात।

  3. आरोपी युवक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, सरैया (मुजफ्फरपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह छठ महापर्व के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ननिहाल आई 14 वर्षीय एक नाबालिग के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला है।

घटना के बाद से आरोपित फरार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ ननिहाल आई थी। सोमवार सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपनी नानी और मां के भीगे कपड़े लेकर घर जा रही थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला ने भी अपने भीगे कपड़े घर रखने की बात की। वह जब अपने घर से लौट कर उस महिला के घर कपड़े रखने पहुंची, तो वहां पहले से आरोपित पहले से ही घर में था।

उसके कपड़े आंगन में रखने के बहाने बच्ची को जबरन एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।

सरैया थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई है। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पीड़िता को इलाज व मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपित फिलहाल फरार है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर गंगा में फेंका था शव, नालंदा में 7 महीने बाद खुला नर्स की हत्या का राज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।