विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में जमीन रजिस्ट्री की नई व्यवस्था लागू, 10 नगर निकायों में भी नए सिरे से दर तय

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:27 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में जमीन की रजिस्ट्री के लिए नई व्यवस्था लागू हो गई है, जिसमें नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में सड़कों के वर्गीकरण और औद्योगिक किस्म के आधार पर दरें तय की गई हैं।

जिला अवर निबंधक अजय कुमार। जागरण

जिला अवर निबंधक अजय कुमार। जागरण

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में जमीन रजिस्ट्री की नई व्यवस्था शुक्रवार से शुरू।

  2. नगर निकायों में सड़कों के वर्गीकरण पर आधारित नई दरें।

  3. शहरी वार्ड 23-24 में 50 लाख रुपये प्रति डिसमिल दर।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले में जमीन की रजिस्ट्री नई व्यवस्था के साथ शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत नगर निगम के अलावा अब तीनों नगर परिषद और सातों नगर पंचायतों में सड़कों के वर्गीकरण और औद्योगिक किस्म के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री हो रही है।

नगर निगम के अलावा अन्य नगर निकायों में एक गैर आवासीय किस्म अलग से तय की गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और पेरिफेरल एरिया में चार किस्मों में जमीन की रजिस्ट्री होगी।

पूर्व से तय विकासशील और एक फसला किस्म को विलोपित कर दिया गया है। औद्योगिक और सिंचित को शामिल किया गया है। सिंचित में ही एक फसला और दो फसला को शामिल कर लिया गया है।

जमीन की दर इस वर्ष 21 जून को ही बढ़ा दी गई थी। शहरी और पेरिफेरल एरिया में पूर्व के एमवीआर (न्यूनतम मूल्य रजिस्टर) की तुलना में दो गुना और ग्रामीण क्षेत्र में 1.6 गुना बढ़ा दिया गया था। तब जमीन की किस्मों का निर्धारण नहीं हो सका था। अब किस्मों के निर्धारण के साथ एमवीआर जारी कर दिया गया है।

जिल अवर निबंधक अजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिला मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी गई है। विदित हो कि पूर्व में नगर निकायों में सिर्फ नगर निगम में ही सड़कों के वर्गीकरण के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री होती थी।

नई व्यवस्था के तहत तीनों नगर परिषद कांटी, मोतीपुर एवं साहेबगंज और सातों नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता, तुर्की कुढ़नी, सकरा, मीनापुर, मुरौल, बरूराज और सरैया में भी अब सड़कों के वर्गीकरण के आधार पर किस्म तय कर दी गई है।

इसके लिए दर भी निर्धारित कर दी गई है। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक दर वार्ड 23 और 24 की जमीन की है। यहां 50 लाख रुपये प्रति डिसमिल जमीन का एमवीआर तय किया गया है।

नगर निकाय में यह किस्में :

  •  प्रधान सड़क : व्यावसायिक और आवासीय
  •  मुख्य सड़क : व्यावसायिक और आवासीय
  •  औद्योगिक
  •  शाखा सड़क : व्यावसायिक और आवासीय

----------------

ग्रामीण एवं पेरिफेरल एरिया में : व्यावसायिक, औद्योगिक, आवासीस और सिंचित

नगर निगम क्षेत्र में वार्ड वार जमीन की किस्म और दर प्रति डिसमिल

वार्ड थाना -थाना प्रधान सड़क- मुख्य सड़क- औद्योगिक- शाखा सड़क

संख्या कोड संख्या- व्यावसायिक- आवासीय- व्यावसायिक आवासीय- व्यावसायिक आवासीय
एक 001 402, 479, 482 32,50,000 32,50,000 26,00,000 15,00,000 17,25,000 18,00,000 10,00,000
दो 002 402 31,00,000 31,00,000 25,00,000 14,00,000 17,00,000 18,00,000 11,00,000
तीन 003 402 31,00,000 31,00,000 25,00,000 16,00,000 17,75,000 18,00,000 12,00,000
चार 004 402, 403 40,00,000 40,00,000 30,00,000 18,00,000 20,50,000 21,00,000 13,00,000
पांच 005 402, 403 35,00,000 35,00,000 27,00,000 18,00,000 19,25,000 19,00,000 13,00,000
छह 006 402 25,00,000 25,00,000 17,50,000 15,00,000 14,62,500 16,00,000 10,00,000
सात 007 352, 402 30,00,000 30,00,000 20,00,000 10,00,000 13,50,000 15,00,000 9,00,000
आठ 008 351, 352, 402 38,00,000 38,00,000 20,00,000 12,00,000 14,25,000 15,00,000 10,00,000
नौ 009 333, 349,350, 351, 352, 353, 402 37,00,000 37,00,000 24,00,000 16,00,000 18,05,000 17,20,000 15,00,000
10 010 333, 349,350, 351, 352, 402 27,00,000 27,00,000 22,00,000 18,00,000 18,50,000 20,00,000 14,00,000
11 011 347, 402, 404, 405, 406 36,00,000 36,00,000 30,00,000 12,00,000 19,25,000 25,00,000 10,00,000
12 012 402, 478, 479, 480 24,00,000 24,00,000 1,800,000 12,00,000 13,75,000 16,00,000 9,00,000
13 013 402, 478, 669 30,00,000 30,00,000 22,00,000 15,00,000 17,00,000 18,00,000 13,00,000
14 014 478-I 30,00,000 30,00,000 22,00,000 15,00,000 17,25,000 1800,000 14,00,000
15 015 478-I, 669 30,00,000 30,00,000 18,00,000 13,00,000 13,50,000 15,00,000 8,00,000
16 016 476-I 24,00,000 24,00,000 18,00,000 12,00,000 13,50,000 16,00,000 8,00,000
17 017 476-I, 478-I 30,00,000 30,00,000 19,00,000 14,00,000 15,00,000 16,00,000 11,00,000
18 018 407, 411-I, 669 32,00,000 32,00,000 23,00,000 16,00,000 17,75,000 20,00,000 12,00,000
19 019 402, 406, 669 36,00,000 36,00,000 30,00,000 19,00,000 20,87,500 22,00,000 12,50,000
20 020 344-I, 347, 406 38,00,000 38,00,000 32,00,000 23,00,000 25,00,000 28,00,000 17,00,000
21 021 406, 407, 411-I 38,00,000 38,00,000 32,00,000 23,00,000 25,00,000 28,00,000 17,00,000
22 022 406, 407, 411-I 36,00,000 36,00,000 30,00,000 23,00,000 24,00,000 26,00,000 17,00,000
23 023 344, 347, 406 50,00,000 50,00,000 36,00,000 23,00,000 26,50,000 30,00,000 17,00,000
24 024 344, 347 50,00,000 50,00,000 36,00,000 23,00,000 26,50,000 30,00,000 17,00,000
25 025 344-I 28,00,000 28,00,000 22,00,000 15,00,000 16,75,000 20,00,000 10,00,000
26 026 344-I, 347, 348 30,00,000 30,00,000 24,00,000 18,00,000 19,25,000 20,00,000 15,00,000
27 027 333, 334, 347, 348, 349, 350,404 26,00,000 26,00,000 22,00,000 15,00,000 17,25,000 20,00,000 12,00,000
28 028 334, 344-I, 346, 347, 348 26,00,000 26,00,000 22,00,000 15,00,000 17,25,000 20,00,000 12,00,000
29 029 334, 343, 344-I, 346 28,00,000 28,00,000 22,00,000 15,00,000 17,37,500 20,00,000 12,50,000
30 030 343,344-I, 345 30,00,000 30,00,000 22,00,000 15,00,000 17,25,000 20,00,000 12,00,000
31 031 342, 343 30,00,000 30,00,000 22,00,000 15,00,000 16,75,000 20,00,000 10,00,000
32 032 342, 343, 344-II 30,00,000 30,00,000 17,00,000 12,00,000 13,50,000 15,00,000 10,00,000
33 033 344-II, 345 30,00,000 30,00,000 17,00,000 15,00,000 14,75,000 16,00,000 11,00,000
34 034 344-I, 345, 410 30,00,000 30,00,000 17,00,000 15,00,000 15,00,000 16,00,000 12,00,000
35 035 344-I, 408, 410 32,00,000 32,00,000 22,00,000 18,00,000 18,50,000 20,00,000 14,00,000
36 036 410 32,00,000 32,00,000 22,00,000 16,00,000 17,50,000 20,00,000 12,00,000
37 037 344-II, 410, 411-I 32,00,000 32,00,000 22,00,000 16,00,000 17,50,000 20,00,000 12,00,000
38 038 344-III, 409, 410, 411-I 32,00,000 32,00,000 22,00,000 16,00,000 17,50,000 20,00,000 12,00,000
39 039 407, 409, 411-I 34,00,000 34,00,000 23,00,000 17,00,000 18,37,500 21,00,000 12,50,000
40 040 407, 411-I, 476-I 34,00,000 34,00,000 23,00,000 17,00,000 18,37,500 21,00,000 12,50,000
41 041 411-I 32,00,000 32,00,000 22,00,000 16,00,000 17,50,000 20,00,000 12,00,000
42 042 411-I, 476-I 32,00,000 32,00,000 22,00,000 16,00,000 17,50,000 20,00,000 12,00,000
43 043 411-I, 476-I 34,00,000 34,00,000 23,00,000 17,00,000 18,50,000 21,00,000 13,00,000
44 044 411-I, 476-I 36,00,000 36,00,000 23,00,000 17,50,000 18,87,500 21,00,000 14,00,000
45 045 411-I, 476-I 28,00,000 28,00,000 23,00,000 14,00,000 15,25,000 16,00,000 8,00,000
46 046 344-III, 410, 411-I 20,00,000 20,00,000 18,00,000 13,00,000 13,50,000 14,00,000 9,00,000
47 047 411-I, 412 20,00,000 20,00,000 18,00,000 12,00,000 13,50,000 14,00,000 10,00,000
48 048 410, 411-I, 411-II, 412 20,00,000 20,00,000 18,00,000 10,00,000 12,50,000 14,00,000 8,00,000
49 049 281, 344-II, 410, 411-II, 412 16,00,000 16,00,000 12,00,000 9,00,000 9,75,000 10,00,000 8,00,000

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पुल और आरओबी निर्माण की रफ्तार धीमी, कई योजनाओं की डेडलाइन फेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।