विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में आटा चक्की मालिक का बिजली चोरी का अनूठा तरीका, 5 लाख का जुर्माना और केस दर्ज

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:09 PM (IST)

Five Lakh Fine Electricity Theft Bihar: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में एक आटा चक्की मालिक संजय कुमार पर बिजली चोरी के आरोप में ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बिजली विभाग की टीम ने मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा।

पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

HighLights

  1. कुढ़नी में आटा चक्की मालिक पर बिजली चोरी का आरोप।

  2. मीटर बाइपास कर अवैध बिजली उपयोग करते पकड़ा गया।

  3. बिजली विभाग ने 5 लाख का जुर्माना और प्राथमिकी दर्ज की।

संवाद सहयोगी, कुढ़नी (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Electricity Theft News: जिले के कुढ़नी क्षेत्र अंतर्गत तुर्की सेक्शन में मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से आटा चक्की चलाने के मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल (मुजफ्फरपुर पश्चिमी) की टीम ने छापेमारी कर इस गड़बड़ी का खुलासा किया।

जांच के दौरान संजय कुमार की आटा चक्की में थ्री फेज के बिजली कनेक्शन का मीटर बाइपास कर बिजली का इस्तेमाल होते पाया गया, जिसके बाद टीम ने कनेक्शन काट दिया और करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

थ्री फेज कनेक्शन में बाइपास 

सहायक विद्युत अभियंता शतपाल ने बताया कि कनीय अभियंता (जेई) और विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से आटा चक्की के कनेक्शन की जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में स्पष्ट हुआ कि थ्री फेज कनेक्शन में मीटर को बाइपास करके सीधे अवैध रूप से बिजली चलाई जा रही थी। यह स्थिति देख विभागीय टीम भी चौंक गई और तत्काल मौके पर कार्रवाई करते हुए आटा चक्की में लगा मीटर हटा दिया गया तथा बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई।

संचालक पर 5 लाख का जुर्माना

सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के इस मामले में आटा चक्की संचालक संजय कुमार के विरुद्ध तुर्की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

वहीं, तुर्की के जेई अनुज कुमार ने जानकारी दी कि विभाग ने संबंधित संचालक पर लगभग पांच लाख रुपये का जुर्माना (फाइन) लगाया है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में अब बिजली चोरी पर जेल में नहीं पीसनी पड़ेगी चक्की, ढीली होगी जेब, लगेगा 10 लाख तक का जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।