विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बदलने लगी व्यवस्था, होल्डिंग एरिया में बिछेगी कालीन और होगी बैरिकेडिंग

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:32 PM (IST)

Chhat Puja Special Trains Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर छठ महापर्व के लिए यात्रियों की भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को बेहतर ...और पढ़ें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जंक्शन के होल्डिंग एरिया में कालीन बिछाने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जंक्शन के होल्डिंग एरिया में कालीन बिछाने का निर्णय लिया गया है। 

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Junction Crowd Management: छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जंक्शन के होल्डिंग एरिया में कालीन बिछाने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं।

डीआरएम ने किया निरीक्षण

डीआरएम ने नॉर्थ और साउथ साइड बने दोनों होल्डिंग एरिया का जायजा लिया और यात्रियों की आवाजाही को परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि होल्डिंग एरिया में यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सही समय पर लगातार उद्घोषणा (लाउडस्पीकर से) कराने को कहा गया है ताकि प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी की स्थिति न बने।

muzaffarpur junction holding area carpets barricading chhat puja crowd management

सर्कुलेटिंग एरिया रहेगा खाली

यात्रियों की सुगम आवाजाही और जाम से निजात दिलाने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया को पूरी तरह खाली रखने का आदेश दिया गया है।

वहां किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि गाड़ियों के खड़े होने से भीड़ बढ़ती है और मनमानी के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। निरीक्षण के दौरान पेयजल, पर्याप्त रोशनी और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

एडीआरएम ने संभाली कमान

दिन ढलने के बाद समस्तीपुर मंडल के एडीआरएम सन्नी सिन्हा भी अपनी तकनीकी टीम के साथ जंक्शन पहुंचे। उनके साथ रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एडीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर सभी प्रवेश और निकास द्वारों का बारीकी से निरीक्षण किया। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई पहली 'अमृत भारत 3.0' ट्रेन; क्या है खासियत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।