विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई पहली 'अमृत भारत 3.0' ट्रेन; क्या है खासियत?

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:27 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पहली 'अमृत भारत 3.0' ट्रेन को नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पहली अमृत भारत 3.0 ट्रेन छठ पूजा के लिए रवाना।

  2. आधुनिक सुविधाओं से लैस, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित।

  3. पुश-पुल तकनीक से तेज और झटकारहित सफर का अनुभव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल की है।

भारत की पहली अत्याधुनिक 'अमृत भारत 3.0' (Amrit Bharat 3.0) ट्रेन को 11 नवंबर की मध्य रात्रि छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन के प्रस्थान के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पूरा परिसर छठ के पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा, जिससे यात्रियों में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भारतीय रेलवे की इस पहल का जोरदार स्वागत किया।

प्रमुख विशेषताएं

आधुनिक सुविधाएं: अमृत भारत 3.0 ट्रेन को आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर पूरी तरह आधुनिक तकनीक से डिजाइन किया गया है। इसमें आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन, आधुनिक शौचालय और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सुरक्षा और गति: पुश-पुल तकनीक से लैस यह ट्रेन तेज रफ्तार के साथ-साथ झटकारहित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करती है।

त्योहारी भीड़ से राहत: छठ पर्व के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।

भारतीय रेलवे त्योहारों के इस पावन अवसर पर सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देता है।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले बिहार को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बरौनी से भुज तक चलेगी नई ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।