मुजफ्फरपुर में छोटी गाड़ियों के लिए खुला गोबरसही-डुमरी रोड, बड़े वाहनों को अभी और करना होगा इंतजार
गोबरसही-डुमरी रोड पर गैस पाइपलाइन विस्फोट के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, जबकि बड़े वाहनों पर ...और पढ़ें

गैस पाइपलाइन विस्फोट के बाद बंद था रास्ता।
HighLights
गोबरसही-डुमरी रोड पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू।
बड़े वाहनों के लिए सड़क अभी भी बंद है।
आइओसीएल की केंद्रीय टीम विस्फोट की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । गोबरसही-डुमरी रोड पर आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है, लेकिन अभी राह पूरी तरह आसान नहीं हुई है। गैस पाइपलाइन विस्फोट के बाद बंद इस सड़क पर छोटी गाड़ियों को चलने की अनुमति मिल गई है, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही पर अब भी रोक लगी है।
दूसरी ओर हादसे की वजह तलाशने के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) की केंद्रीय टीम जांच में जुटी है। पाइपलाइन की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और जांच के निष्कर्षों की समीक्षा की जा रही है। स्थानीय लोगों और कारोबारियों की निगाहें अब सड़क पूरी तरह खुलने पर टिकी हैं।
केंद्रीय टीम ने शुरू की जांच
गैस पाइपलाइन में विस्फोट की घटना के बाद आइओसीएल के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। गुरुवार को कंपनी की केंद्रीय टीम घटनास्थल पर पहुंची और विस्फोट के कारणों की जांच की। टीम की ओर से जुटाए गए तथ्यों और जांच के निष्कर्षों की समीक्षा की जा रही है। घटना की वजह का पता लगाने के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
पाइपलाइन की टेस्टिंग पूरी
बुधवार को गैस पाइपलाइन की टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद पाइपलाइन से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों और सुरक्षा मानकों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। घटना के कारणों और आगे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आइओसीएल के उच्च अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं।
छोटे वाहनों को मिली राहत
हादसे के बाद बंद गोबरसही-डुमरी रोड पर छोटी गाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक जारी रहने से भारी वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है।
कारोबारियों को पूरी सड़क खुलने का इंतजार
सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं होने से कारोबारियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सड़क को पूरी तरह कब तक खोला जाएगा। ऐसे में लोगों को इंतजार है कि जांच और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं जल्द पूरी हों, ताकि छोटे-बड़े सभी वाहनों का परिचालन सामान्य हो सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।