विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में GNM की छात्रा ने हॉस्टल में किया आत्महत्या का प्रयास, वार्डन पर प्रताड़ना का आरोप

By Keshav PandayEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sat, 03 Oct 2026 11:01 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज की एक छात्रा ने हॉस्टल वार्डन की प्रताड़ना से तंग आकर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. जीएनएम छात्रा ने हॉस्टल में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

  2. छात्रा को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

  3. छात्रा ने हॉस्टल वार्डन पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कालेज के छात्रावास में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सेकेंड इयर की एक छात्रा ने अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। छात्रा की तबीयत बिगड़ते ही हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में सहपाठियों और हॉस्टल प्रबंधन के सहयोग से उसे इलाज के लिए तुरंत एसकेएमसीएच लाया गया। छात्रा की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती कर लिया है, जहां वह फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

हॉस्टल वार्डन पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप

अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल की ही एक वार्डन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

स्वजन और साथी छात्राओं का कहना है कि वार्डन पिछले काफी समय से छात्रा को परेशान कर रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

अस्पताल अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लिया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रबंधन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पर सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर, जीएनएम कालेज के प्राचार्य राम अवतार शर्मा ने बताया कि छात्रों के साथ रह रहे अन्य छात्राओं से पुछताछ की जा रही है। उसके बैच के सभी छात्राओं को भी बुलाया गया है। किस परिस्थिति में उसने दवा खाईं और दवा कहां से लाईं, इसकी भी जांच की जा रही है।

पीड़ित छात्रा के परिवार के लोगों को मामले की सूचना दी गई है। छात्रा फिलहाल बेहोश है। उसके होश आने पर स्पष्ट पाएगा। छात्रा की वार्डन किरण कुमारी से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें- खेत में मौत का जाल! तार की चपेट में आने से सीतामढ़ी में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर: आपसी विवाद में बड़े भाई की गर्दन पर ब्लेड से हमला, जांच में जुटी पुलिस